सिवनी (एमपी) – सिवनी रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिवनी रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प मोगली थीम पर किया गया विकसित
पीएम मोदी सुबह करीब 11.30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सिवनी स्टेशन सहित कुल 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिवनी रेलवे स्टेशन, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं और मोगली की पहचान के साथ नया स्वरूप प्रदान किया गया है,इसे साढ़े 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किया गया है।

दरअसल यह रेलवे स्टेशन सिवनी की पहचान मोगली जंगल बुक थीम के तहत डिजाइन किया गया है, जिससे यह केवल एक यात्री ठहराव का स्थान नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव बन गया है। पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन भवन का नवनिर्माण, भव्य प्रवेश द्वार, विकसित प्रतीक्षालय, पर्याप्त टिकटिंग काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय एवं रैम्प दोनों ओर के हाई लेवल प्लेटफॉर्म पर कवर शेड्स शामिल हैं। सिवनी स्टेशन अब स्थानीय लोगों, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है. यह क्षेत्र के विकास और ‘जंगल बुक’ की साहित्यिक विरासत को दर्शाता है, और यात्रियों को यहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ ‘जंगल बुक’ का रोमांच भी मिलता है।
आपको बता दे भारत में पहली रेल डलहौजी द्वारा 16 -४- 1853 को बाॅम्बे से ठाणे जिसकी दूरी 34 किलोमीटर थी के लिए शुरू की गई थी। जिसके बाद 1950 में भारतीय रेल्वे का राष्ट्रीयकरण किया गया था और वर्तमान में यह एशिया में सबसे बडा नेटवर्क है और दुनिया में दूसरा सबसे बडा है। भारतीय रेल को 19 जोन में बाॅटा गया है।

- सेन्ट्रल रेल्वे -मुबंई, 2. पूर्वी रेल्वे – कोलकाता, 3. पूर्व मध्य रेल्वे – हाजीपुर, 4. ईस्ट कोस्ट रेल्वे – भुवनेश्वर,5.कोंकण रेल्वे – नवी मुबंई,6. उत्तर रेल्वे – नई दिल्ली,7. उत्तर मध्य रेल्वे – इलाहाबाद,8. उत्तर पूर्व रेल्वे – गोरखपुर,9. उत्तर पश्चिम रेल्वे – जयपुर,10. पूर्वोत्तर सीमांत रेल्वे – गुवाहाटी,11. दक्षिणी रेल्वे – चैन्नई,12. साउथ कोस्ट रेल्वे – विशाखापत्तनम,13. दक्षिण मध्य रेल्वे – सिकदराबाद, 14. दक्षिण पूर्व रेल्वे – कोलकाता,15. दक्षिण पूर्व रेल्वे – बिलासपुर, 16. दक्षिण पश्चिम रेल्वे – हुबली,17 पश्चिम रेल्वे – मुबंई सीएसटी, 18.पश्चिम मध्य रेल्वे – जबलपुर और 19.मेट्रो रेल्वे – कोलकाता। भारतीय रेल को कुछ इस तरह 19 जोनो में बांटा गया है। उदघाटन के अवसर पर र्वचुअल लोकार्पण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया इस अवसर सिवनी रेल्वे स्टेशन को सुशज्जित किया गया कार्यक्रम पूरी तरह से भव्यता के किया गया इस अवसर पर सिवनी बालाघाट सासंद श्रीमति भारती पारधी सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पूर्व सांसद डा.ढालसिंह बिसेन के अलावा सैकडो नागरिको की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।







