विश्व के सैकड़ों देशों में भारत मात्र एक ऐसा देश है जहां अपनी मातृभूमि को भारत माता से संबोधित कर जयकार किया जाता है।
सिवनी – प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने भारत माता की मूर्ति का किया अनावरण
सिवनी प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी के प्रांगण में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मोहन यादव ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि भारत माता हमारी अस्था का प्रतीक है और ये बहुत ही सौभाग्य की बात है कि भारत माता की प्रतिमा सिवनी के महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित की गई है। यही संस्कार व राष्ट्र सर्वोपरि की भावना हमारे विद्यार्थियों के अंदर विकसित होगी इस उद्देश्य और आशय के साथ भारत माता की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर आप सभी को शुभकानाएं देते हुये कहा कि विश्व के सैकड़ों देशों में भारत मात्र एक ऐसा देश है जहां अपनी मातृभूमि को भारत माता से संबोधित कर जयकार किया जाता है।

इस कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडियाए कुलगुरू छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय डाॅ. इन्द्र प्रसाद तिपाठी जिला कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय पाण्डेय एवं महाविद्यालय प्राचार्य डा. रविशंकर नाग की उपस्थिति मे आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों का प्रस्तुतिकरण व 101 सुसज्जित आरती थाल से भारत माता की भव्य आरती की गई।
उपस्थित जन समुदाय एवं छात्र.छात्राओं के बीच नियत समय में मुख्यमंत्री वर्चुअल के माध्यम से जुड़े व भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही उनके संबोधन से उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं प्रेषित कि जिसके उपरांत भारत माता की आरती की गई। आचार्यो द्वारा स्वस्ति वाचन व मंत्र पुष्पान्जली दी गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र.छात्राऐं व महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र.छात्राऐं व सेवानिवृत प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्योंए नगर पालिका के पार्षदगणए विभिन्न राजनैतिक दलो से आये सम्मानीय अतिथिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिको के अलावा मीडियाकर्मी व जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के प्रति महाविद्यालय की ओर से अभार व्यक्त किया गया।







