सिवनी – शराब पीने वाला अकेला बरबाद नही होता बल्कि वह अपने साथ अपने माता पिता पत्नि और बच्चों को भी बरबाद करता है क्योकि उसके साथ ये सभी जुडे होते है जब परिवार का एक व्यक्ति गलत रास्ते पर चल पडता है तो उसका असर पूरे परिवार पर पडता है। आपको बता दे इसी बात को लेकर पुलिस प्रशासन अवैध शराब पर शिंकजा कसने के लिए प्रतिबद्ध है और अवैध शराब के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है कई बार तो प्रति मंगलवार को लगने वाली जनसुनवाई में दूर – दराज क्षेत्रो से बडी मात्रा में महिलाये सिर्फ इस बात को लेकर आती है कि हमारे क्षेत्र से शराब दुकान ही हटाई जाये क्योकि इसका असर उनके परिवार पर पडता है जिससे पूरा परिवार तहस – नहस होता जाता है।
आपको बता दे किस तरह शराब पीने से नुकसान होता है शराब पीने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकते है। शरीरिक रूप से शराब हृदय,लीवर,मस्तिष्क और अन्य अंगो को नुकसान पहुॅचा सकती है,जिससे हृदय रोग यकृत सिरोसिस,कैंसर,और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याए हो सकती है। मानसिक रूप से,शराब अवसाद,चिंता,और शराब के सेवन संबंधी विकारो का कारण बन सकती है। इसके अतिरिक्त,शराब पीने से सामाजिक और वित्तिय समस्यायें भी हो सकती है,जैसे कि रिश्तों में तनाव,काम में समस्याए शराब पीने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकते हैं। इससे हृदय रोग, यकृत रोग, कैंसर, और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही सामाजिक और वित्तीय समस्याएं भी हो सकती हैं।
शारीरिक नुकसान
हृदय रोग – शराब का अत्यधिक सेवन हृदय की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है, उच्च रक्तचाप, अनियमित दिल की धड़कन, और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।
यकृत रोग – शराब यकृत को नुकसान पहुंचाती है, जिससे फैटी लिवर, सिरोसिस, और यकृत कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
कैंसर – शराब का सेवन मुंह, गले, अन्नप्रणाली, यकृत, स्तन, और आंतों के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
अन्य स्वास्थ्य समस्याएं – शराब पीने से अग्नाशयशोथ, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, और तंत्रिका तंत्र को नुकसान हो सकता है।
मानसिक नुकसान
मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं
– शराब का सेवन अवसाद, चिंता, और शराब के सेवन से संबंधित विकारों का कारण बन सकता है।
संज्ञानात्मक कार्य – शराब मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सीखने और याददाश्त में समस्याएं हो सकती हैं।
निर्णय लेने की क्षमता – शराब पीने से निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे जोखिम भरे व्यवहार और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
सामाजिक और वित्तीय समस्याएं
सामाजिक समस्याएं – शराब पीने से रिश्तों, काम, और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
वित्तीय समस्याएं – शराब पर अत्यधिक खर्च करने से वित्तीय संकट हो सकता है।
अन्य नुकसान
दुर्घटनाएं – शराब पीने से शारीरिक समन्वय और प्रतिक्रिया समय कम हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं और चोटों का खतरा बढ़ जाता है।
अतिसंवेदनशीलता – शराब पीने से कुछ लोगों को अधिक भावनात्मक और आक्रामक बनाया जा सकता है।
निष्कर्ष – शराब का सेवन शरीर और दिमाग दोनों के लिए हानिकारक है। अत्यधिक शराब पीने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, सामाजिक समस्याएं, और वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं।

थाना आदेगांव पुलिस द्वारा भारी मात्रा अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब आरोपी के कब्जे जप्त कर मौके की कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अपराधों के रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में दिनांक 27. जून 25 को आदेगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब अपराधी की धरपकड़ में आदेगांव पुलिस को मिली सफलता।
घटना का विवरण – दिनांक 27 जून 25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम बीबी मुखबिर के बताये स्थान पर सूचना तस्दीक करने पर आरोपी अपने घर के पीछे आंगन में भारी मात्रा में हाथ अट्टी कच्ची महुआ की शराब को प्लास्टिक कुप्पियो में भरकर विक्रय करने के लिए अपने कब्जे में रखे हुये था जिसे हिकमत अमली से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी रसूल शाह ऊर्फ गुड्डू पिता मंगल शाह उम्र 40 साल नि. ग्राम बीबी थाना आदेगांव के कब्जे से 04 प्लास्टिक की कुप्पी में करीबन 57 नीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 5700 -रू. जप्त कर मौके पर आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज लाईसेंस ना होना बताने पर मौके पर आरोपी को विधिवत गिर. कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 149/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः रसूल शाह ऊर्फ गुड्डू पिता मंगल शाह उम्र 40 साल नि. ग्राम बीबी थाना आदेगांव
कुल जप्ती 04 प्लास्टिक की सफेद रंग की कुप्पियो में भरी लगभग 57 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 5700 -रु.
इस मामले में आदेगाॅव थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पूजा चैकसे प्रभार 69 अमर उईके प्र.आर. 05 संतोष मर्सकोले मप्रआर. 408 सिराजो खान आर. 620 जयंपकाश उईके आर 730 सरवन मरकाम आर 439 संदीप उईके सै. 221 महेश उईके का योगदान सराहनीय रहा।