कुँआ, बोरवेल की लीड़ एवं कनेक्शन तार की करता था चोरी, मसरुका सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा चोरी के अपराधों के रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाते रहें हैं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं। जो इसी क्रम में चोरी की एक घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जुलाई 2025 को राहुल बघेल पिता छोटेलाल बघेल निवासी ग्राम लूधरवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम सिमरिया हार स्थित बोरबेल की लीड़ को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त घटना का घटित करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फुटेज में आये संदिग्ध अहीफ खान निवासी ग्राम नगझर से पूछताछ की गई जिसने चोरी की घटना घटित स्वीकार किया तथा चोरी हुई लीड़ विधिवत् जप्त की जाकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियो से 60 फीट बोर की लीड़, जली तांबे के तार 06 किलो एवं 90 फीट कनेक्शन तार कुल कीमती 10700 – रुपये जप्त किये है। इस अपराध में अहीफ खान पिता रफीक खान उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम नगझर थाना कोतवाली जिला सिवनी आरोपी गिरफतार किये गए है।
इस मामले में कोतवाली के थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि दिनेश रघुवंशी, आर. अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अंकित देशमुख, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, रत्नेश कुशवाहा, प्रशांत गजभिये इरफान खान की विशेष भूमिका रहीं हैं।