जुआरी ग्यारह और जुॅआ खेल रहे थे सिर्फ 6490 रूपये का

231

सिवनी – जिले में कुछ जुआड़ी और सटोरिया सक्रिय है, जिनपर अंकुश लगाने जा प्रयास पुलिस कर रही है। कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत कुछ लोग जुआ फड संचालित कर रहे थे, रात्रि के समय पुलिस ने दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 6490 रुपये जपत किया है। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम ने सुबह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया है। रात्रि के समय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कान्हीवाड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छुई में कुछ लोग जुआ खेल रहे है, सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केवलारी आशीष भराड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर जुआ रेड कार्यवाही की गई और घेराबंदी कर 11 जुआड़ियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई, सभी जुआड़ियों के पास व फड़ से कुल 6490 रूपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये। आरोपियों के विरूद्ध अपराध 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ये जुआड़ी पकड़ाए – 1.रफीक पिता गुलशेर खान उम्र 28 वर्ष,चंद्रभान सिंह पिता गेंदसिंह राजपूत उम्र 29 वर्ष ,करीम पिता कलीम खान उम्र 32 वर्ष ,मिथलेश पिता राजू यादव उम्र 23 वर्ष ,सुनील पिता अमीरचंद यादव उम्र 24 वर्ष ,संजीव उर्फ संजू पिता ब्रम्हानंद चैहान उम्र 38 वर्ष,सोहन पाल पिता ढब्बू पाल उम्र 35 वर्ष,रवि साहू पिता सुखचंद साहू उम्र 30 वर्ष ,रमेश पिता गोधन ढीमर उम्र 52 वर्ष ,मुबीन शेख पिता मुन्ना शेख उम्र 41 वर्ष,रियाज पिता शहीद खान उम्र 30 वर्ष उक्त सभी निवासी छुई थाना कान्हीवाड़ा जिला सिवनी इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलगाम, उपनिरीक्षक बलवंत सिंह तेकाम प्रधान आरक्षक अम्बरीश शुक्ला, सुरेश चैहान, सोनू उइके, धर्मेन्द्र धुर्वे, हिमान्चल बड़गैया, सूरज भलावी, शिवकुमार करपे शामिल रहे।