सिवनी – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री मेघा शर्मा द्वारा स्कूली समय में सुगम यातायात तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी आवागमन वाले मार्गों में स्थित स्कूल प्रबंधन की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सिवनी, महर्षिं विद्या मंदिर सिवनी, सेंट फ्रांसिस स्कूल सिवनी, उदय पब्लिक स्कूल सिवनी, आईपीएस स्कूल सिवनी के प्राचार्यों एवं जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयानुसार स्कूल प्रबंधकों द्वारा सर्वसहमति से अंतराल अनुरूप विद्यालय प्रारंभ करने एवं छुट्टी का समय निर्धारित किया गया। जिसमें महर्षि विद्या मंदिर सिवनी प्रातः 08.15 बजे प्रारंभ एवं दोपहर 02.15 बजे अवकाश एवं सेंट फ्रांसिस स्कूल सिवनी प्रातः 07.50 बजे प्रारंभ एवं दोपहर 02.15 बजे अवकाश के निर्णय लिए गए हैं। इस तरह उदय पब्लिक स्कूल सिवनी प्रातः 08रू10 बजे से प्रारंभ होगा एवं दोपहर 02.10 बजे अवकाश एवं आई पी एस स्कूल सिवनी प्रातरू 08 बजे प्रारंभ होगा तथा दोपहर 02 बजे विद्यालय प्रारंभ होने एवं अवकाश होने के समय का निर्धारण किया गया है।
बैठक में विद्यालय निर्धारित समय पर ही निर्धारित समय पर ही अवकाश दिया जाएगा। विलंब से आने वाले छात्रों के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। विद्यालय में छात्र/छात्राओं के वाहन आटो / बसों को विद्यालय के अंदर ही खड़ा कर छात्र/छात्राओं उतारा जावेगा। वाहन के चालकों द्वारा रोड पर नहीं उतारा जावेगा। यदि किसी वाहन चालक द्वारा छात्र/छात्राओं को रोड पर उतारना पाया जाता है तो उसके लिए विद्यालय प्रशासन जबाबदार होगा तथा आटोचालक एवं बस के विरूद्ध आरटीओ विभाग द्वारा कार्यवाही की जावेगी। विद्यालय प्रारंभ होने एव अवकाश के समय विद्यालय प्रशासक द्वारा दो-दो गार्ड विद्यालय के बाहर खड़े करना आवश्यक होगा और उनके द्वारा विधिवत वाहनों को विद्यालय के अंदर किया जावेगा और स्टापर विद्यालय प्रशासन द्वारा ही बनाया जावेगा।विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं के अभिभावकों एवं पालकों को बच्चों को समय पर विद्यालय भेजे जाने हेतु सूचना जारी करने के निर्देश सभी प्राचार्यो को दिये गये।







