सिवनी – दिनांक 05 अगस्त 2025 को थाना डुण्डासिवनी के ग्राम भुरकलखापा के पास एक पेड मे अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुयी थी जो सूचना पर थाना प्रभारी व्दारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, मौके पर पहुंच कर देखने पर एक व्यक्ति पलाश के पेड की डाल में गमछे से फांसी का फंदा बना कर लटका हुआ था जो शव पुराना हो जाने से चेहरा खराब हो गया था जिससे मृतक कि तत्काल पहचान नही हुयी थी जिस पर थाना डूण्डासिवनी पुलिस व्दारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग क्रमांक 44/2025 कायम कर जांच में लिया गया शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया, के माध्यम से प्रिंट मीडिया, इंस्टा वाटस्एप, फेसबुक अन्य माध्यम से मृतक के का हुलिया एवं पहने हुए कपडे के संबध मे जानकारी का प्रचार प्रसार किया गया।
बचपन से परेशान था मृतक,बचपन में माता पिता की मृत्यु हुई
दिनांक 06 अगस्त 25 को सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने के बाद ग्राम सिरौली थाना केवलारी निवासी शंकर सैयाम पिता केशराम सैयाम व्दारा अज्ञात मृतक पुरुष की पहचान लक्ष्मण सैयाम पिता बजारी सैयाम उम्र 60 वर्ष निवासी सिरौली थाना केवलारी के रुप में की गयी जिन्होने बताया की मृतक लक्ष्मण सैयाम के माता पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गयी थी।
शादी हुई जिसके बाद पत्नि की भी मौत हो गई
मृतक 3 वर्ष से लकवा की बीमारी से ग्रसित था परेशान रहता था मृतक कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नि की मृत्यु हो गयी था
बोला बाल बनवाने जा रहा हूॅं जिसके बाद सीधे मौत की खबर मिली मौसी को
मृतक कि कोई संतान नहीं थी अपनी मौसी के पास रहकर अपना जीवन यापन करता था दिनांक 01 अगस्त 25 को घर से केवलारी बाल बनवाने जाने कह कर निकला था तब से घर वापस नही आया था जो मृतक की मौसेरी बहन शारदा सैयाम ने थाना केवलारी में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस पर थाना केवलारी मे गुमइंसान क्रंमाक 62/25 दर्ज किया गया था। शव शिनाख्ती के बाद आगे की कार्यवाही जारी है।