प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रथम सिवनी आगमन आज 20 नवंबर को

51


संगठन में नए उत्साह की लहर, जोरदार स्वागत की तैयारियाँ तेज़

सिवनी 19 नवंबर 2025- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आज 20 नवंबर को प्रथम सिवनी आगमन को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगमन से संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
इस बैठक में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमश: आलोक दुबे, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी एवं जिला पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल सिवनी जिले में अल्प समय का कार्यक्रम है, जिसमें सीमित कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रात: 10:30 बजे सिवनी पहुँचेंगे तथा जिला भाजपा कार्यालय में अपेक्षित श्रेणी से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, SIR के जिला संयोजक, बी एल ए -1 तथा SIR  के मंडल प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।
20 नवंबर गुरुवार को सुबह 10:00 बजे सिवनी आगमन
प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल का काफिला आज 20 नवंबर को अल्प प्रवास पर सुबह 10:30 बजे सिवनी पहुंचेगा, जहां भाजपा कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

सिवनी आगमन पर जिले की सीमा फुलारा में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष नीतेश सनोडिया एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कियाजायेगा , लखनवाड़ा पहुँचने पर लखनवाड़ा अटल बघेल द्वारा स्वागत सिवनी नगर प्रवेश पर दिनेश चौकसे, फिल्टर चौक पर पूर्व पार्षद राजा पराते की टीम, योगीराज टाकीज के पास अनुसूचित जाति मोर्च के जिला अध्यक्ष संदीप मानाठाकुर, नरेश मानाठाकुर, छिंदवाड़ा चौक में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया जायेगा।
इसके पश्चात महावी मढिय़ा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं टीम स्वागत करेगी, धर्मशाला के समीप बादलवैन एवं उनकी टीम, शंकर मढिय़ा में व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा, नगरपालिका के सामने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं पार्षदगण, लक्षमीनारायण मंदिर के समीप उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे की टीम स्वागत करेगी । बस स्टैंड में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गांधी भवन में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा, कचहरी चौक में अधिवक्ता संघ द्वारा सिंधिया चौक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदेीप राय स्टेट बैंक के सामने मीसाबंदी तथा बहुबलि चौक में बाबा पंाडे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया जायेगा ।
इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में समस्त भाजपा के द्वारा गरिमामय स्वागत किया जायेगा ।

भाजपा कार्यालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक
आगमन के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल जिला कार्यालय में स्ढ्ढक्र  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एवं संगठन के संबंध महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक चर्चा एवं मतदाता सूची गहन पुननिरीक्षण कार्य की स्थिती पर चर्चा करेंगे ।

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा—

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक और प्रेरक बनाने के लिए हर कार्यकर्ता उत्साहित है। यह सिवनी भाजपा के लिए गौरव का अवसर है । उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ संभागीय प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी भी उनके साथ जिले के प्रवास पर रहेंगे ।