सिवनी – सिवनी शतरंज संघ के अध्यक्ष जीत ठाकरे ने बताया 11वीं सिवनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्व. आर.पी. बोरकर जी एवं स्व. जी.एल. ठाकरे जी स्मृति में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का आयोजन सिवनी शतरंज संघ , चाणक्य स्पोर्ट्स अकादमी तथा ब्रह्माकुमारी (RERF) स्पोर्ट्स विंग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का स्थल ब्रह्माकुमारी शांति शिखर पीजी कॉलेज रोड, भैरोगंज, सीवनी (म.प्र.) रहेगा। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित है। प्रतियोगिता की प्रवेश शुल्क ₹400 रखी गई है।प्रतियोगिता में कुल ₹25,000 की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। मुख्य पुरस्कार के साथ-साथ अंडर-7, 9, 11, 13 एवं 15 (बालक व बालिका वर्ग), सर्वश्रेष्ठ महिला, सर्वश्रेष्ठ युवा एवं सर्वश्रेष्ठ वेटरन वर्गों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में जिले व राज्य के शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु विशाल बघेल (मो. 9340730391), आलोक ठाकरे (9589272143) एवं पहलाद बघेल (9584249319) से संपर्क किया जा सकता है।







