आबू वाले बाबा की पुण्यस्मृति 20 को मुंडारा में… अनंत श्रीविभूषित परम पूज्य संत श्री स्वामी जगन्नाथ दास जी महाराज (आबू वाले बाबा) की १५वीं पुण्य तिथि पौष कृष्ण अमावस्या 20 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। बाबा के प्रिय शिष्य जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा-परतापुर में परम पूज्य संत श्री स्वामी जगन्नाथ दास जी महाराज (आबू वाले बाबा) की पुण्यस्मृति पौष कृष्ण अमावस्या 20 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। बाबा के शिष्य आशीर्वाद दास महाराज जी ने और आगे जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य महाराज श्री की पावन पुण्य स्मृति में सामूहिक सुंदर कांड पाठ, श्रीमद्भागवतगीता पाठ तत्पश्चात हवन पूजन, भण्डारा (प्रभु प्रसाद) आप श्री के आगमन तक रहेगा। अतः गुरुप्रसाद की प्राप्ति हेतु आशीर्वाद दासजी महाराज एवं समस्त गुरुभक्त परिवार ने आप श्री इष्ट मित्रों सहित सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया है।







