सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस को चोरी गये 02 मोटरसायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।
धर्मेद्र पिता डेहसिंह झारिया निवासी करेली ने आकर आदेगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02 जनवरी 2026 को गनेशगंज से मेरी एस एफ डीलक्स मो0सा0 क्रमांक एमपी 22 एमएच 9861 को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है और सुमतलाल पिता रम्मूलाल धुर्वे निवासी गंजटोला गनेशगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को गनेशगंज से होंडा लिवो मो0सा0 क्रमांक एमपी 22 एमएल 6735 को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरी की मो0सा0 की पतारसी हेतु टीम का गठन किया गया दिनांक 11 जनवरी 2026को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लखनादौन में संदिग्ध अवस्था में मो0सा0 बेचने की कोशशि कर रहा है सूचना पर टीम द्वारा घेरांबदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पूछने पर दुर्गेश पिता धरमसिंह इनवाती उम्र 30 साल निवासी देवरीकला थाना लखनादौन का बताया जिसने मो0सा0 चोरी करना कबूल किया जिसके कब्जे से मो0सा0 जप्त कर गिरफ्तार किया गया ।
इस मामले में पुलिस ने दुर्गेश पिता धरमसिंह इनवाती उम्र 30 साल निवासी देवरीकला थाना लखनादौन के पास से हीरो कंपनी एच एफ डीलक्स मो0सा0 क्रमांक एमपी 22 एमएच 9861 होंडा कंपनी लिवो मो0सा0 क्रमांक एमपी 22 एमएल 6735 जिसकी कुल किमती 90000 रूपये आंकी गई। इस पूरे कार्य में निरीक्षक के0पी0 धुर्वे, सउनि महेन्द्र सिंह उइके, प्रआर. वीरेन्द्र मर्सकोले, आरक्षक दीपेश मेहरा , लकेश पटले, धनेश्वर यादव , ओमप्रकाश धुर्वे का योगदान सराहनीय रहा।