सिवनी – सरकार द्वारा कहा जाता है कि हर घर में नल और नल में जल होना चाहिए जिसका ठेका एलएंडटी कंपनी को दिया गया लेकिन धरातल पर कई जगहो पर ये वादे झूठे साबित हो रहे है। ऐसा ही एक मामला जबलपुर रोड स्थित ग्राम पंचायत गोरखपुर से आया जहां से आए ग्रामीणो ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि गोरखपुर ग्राम के वार्ड क्रमांक 05 में पेयजल व्यवस्था की पाईपलाईन से घरो में पानी नही पहुॅच रहा है। जिसके लिए जल निगम एवं एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारियो से कई बार सम्पर्क किया गया तथा कार्य कराने के लिए सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन कार्य नही कराया जा रहा है। तथा पेयजल व्यवस्था बनाने के लिए ग्राम पंचायत से पाईप लाईन में लगने वाली सामग्री के लिए कहा गया पर एलएंडटी के कर्मचारी हाॅ कहकर काम नही कर रहे है। जिससे ग्रामीणो को तालाब और कुओं से पानी लाकर अपना गुजारा करना पड रहा है।
कौन – कौन रहे उपस्थित
इस अवसर पर ग्राम की सरपंच सरिता उईके,जिला पंचायत संदस्य श्रीमति रीना टेकराम वरकडे,वार्ड क्रमांक 03, ललीता,रमानिया,शानवती बाई,राममुन्नी धुर्वे, वार्ड पंच देवीसिंह राजपूत,केशराम डहेरिया,धन्नूलाल डहेरिया,झनक लाल उईके,परषोत्तम डहेरिया,श्यामलाल कुमरे,रामकरण,विकाश गोनगे,वीरेन्द्र उईके,लालिता भलावी,सानवती बाई,रामसुन्नी धुर्वे,समरबती डहेरिया के अलावा शिवकुमारी उईके साहित ग्रामीण उपस्थित रहे।







