सिवनी – नगर के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत जल सुरक्षा, जल संरक्षण, जल सुनवाई का आयोजन दिनांक 13 जनवरी 2026 को स्थान बाहुबली चैक सिवनी में प्रातः 11 बजे किया जा रहा है जिसमें आम नागरिकगण अपने वार्डों के जल से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतें लेकर उक्त शिविर में पहुंच सकतें है। जिसका उचित निराकरण नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जावेगा।







