जिला कांग्रेस कमेटी केे तत्वावधान में 14 को पतंग प्रतियोगिता

108

सिवनी – जिला कांग्रेस कमेटी केे तत्वावधान में दिनांक 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पॉलिटेक्निक मैंदान सिवनी में निःशुल्क पतंग प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। पतंग प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चे एवं 19 से 35 वर्ष के उम्र के मध्य आयोजित की जायेगी। पतंग प्रतियोगिता में चायनिज मांजा का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। आगे जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के स्थाई सचिव उमाशंकर शरणागत ने बताया कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सोहेल अमन खान मो. नं. 7987181845 एवं प्रखर शर्मा मो. 7000972700, अभिषेक डहेरिया मो.नं.9131809929, ऋषभसिंह ठाकुर मो.नं. 9131773136 शुभम सिंग मो. नं. 9340463886 से सर्म्पक कर अपना पतंग प्रतियोगिता में भाग लेने रजिस्ट्रेशन करा सकते है।