सिवनी – कोतवाली पुलिस द्वारा गंगा नगर स्थित मकान में दो युवकों के द्वारा कार पलटने से कार स्वामी एवं उसके साथियों के द्वारा रिपेयरिंग करवाने के नाम पर 02 लाख रूपये की मांग कर मानसिक रूप से प्रताडित कर आत्महत्या करने के लिये मजबूर करने के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता मार्गदर्शन में एवंएएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में दो लाख रूपयो के मांगे जाने के दबाव में आकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया इस मामले की पुलिस ने पर्दाफास किया है।
क्या था पूरा मामला
मृतक आदर्श बघेल एवं अभिजीत बघेल के द्वारा घटना दिनांक 07 जनवरी 2026 को वाहन स्वामी श्रीकांत उर्फ गज्जु डहेरिया की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. एमपी 49 सी 6154 से अमोदागढ कान्हीवाडा घूमने गए थे जिसके बाद मृतक आदर्श एवं अभिजीत के द्वारा अमोदागढ से वापस सिवनी आते समय कान्हीवाडा हनुमान मंदिर के पास कार पलट जाने से कार क्षतिग्रस्त होने पर वाहन स्वामी श्रीकांत उर्फ गज्जु डहेरिया, अंकित बघेल एवं उसके साथी प्रिसं मालवी, राहुल सनोडिया एवं हर्षित मालवी के द्वारा कार रिपेयरिंग के नाम पर मृतको से दो लाख रुपयो की मांग की जा रही थी साथ ही मृतको से बार बार मोबाईल पर कॉल करके परेशान किया जा रहा था और मृतकों को मानसिक रुप से परेशान करने के कारण घटना दिनांक 09 जनवरी 2026 को गंगानगर स्थित मकान में अज्ञात जहर के सेवन से ईलाज के दौरान दोनो मृतको की मृत्यु होने पर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर तत्काल थाना स्तर पर आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर आरोपी श्रीकांत उर्फ गजेन्द्र उर्फ गज्जू डहेरिया, अंकित बघेल एवं राहुल सनोडिया को दिनां 12 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जो आरोपीगण श्रीकांत उर्फ गजेन्द्र उर्फ गज्जू डहेरिया एवं राहुल सनोडिया का एक दिवस का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया एवं आरोपी अंकित बघेल का ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया तथा अन्य 02 फरार आरोपी की तलाश संभावित स्थानों में लगातार की जा रही है।
पुलिस ने किस – किस को किया गिरफतार

श्रीकान्त उर्फ गजेन्द्र उर्फ गज्जू डहेरिया पिता जसवंत डहेरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना बण्डोल सिवनी।अंकित बघेल पिता पुरूषोत्तम बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम धतुरिया थाना लखनवाडा जिला सिवनी।राहुल सनोडिया पिता भगवत सनोडिया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव थाना डूंडा सिवनी जिला सिवनी
इस कार्य में किस – किस की भूमिका सराहनीय रही
थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उनि. राहुल काकोडिया, उनि, जयशंकर उईके, सउनि. दिनेश रघुवंशी, प्रमोद मालवीय, प्र. आर. मुकेश गोंडाने, कृष्ण कुमार वानवखेडे, मनोज पाल, नवीन तिवारी, आर. प्रशांत गजभिये, सतीश इनवाती, प्रदीप चैधरी, सुधीर डहेरिया, सिद्धार्थ दुबे, जितेन्द्र बघेल, की सराहनीय भूमिका रही।