सिवनी – मैडम हम मुकाम सरेखा खुर्द पोस्ट दौदीवाडा विकासखंड बरघाट के रहने वाले है हमारे यहां पर तीन चार वर्ष पहले संगम स्वसहायता समूह जिसकी अध्यक्ष मोमबती पति भरतलाल कुमारिया समूह की सचिव पुष्पा पति रामसिंह सिंहभारे द्वारा ग्राम सरेखा में राशन वितरण का कार्य किया जाता था किंतु एक वर्ष राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से संचालन के बाद ग्राम के अधिकतम राशन कार्ड धारियो के अगूंठे सत्यापित करवा दिये गए किंतु 6 – 7 माह तक राशन नही आया कहकर किसी को राशन नही दिया गया। जिसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को की गई जिसकी जाॅच के उपरांत सभी हितग्राहियों को कहा गया कि आप लोग सेवा सहकारी समीति गगेरूआ से राशन लें तब से आज तक भी हितग्राही पूर्ण रूप से संतुष्ट हो कर अपना राशन लेते रहे है। और उपरोक्त समूह को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते हटा दिया गया था किंतु शाासन द्वारा फिर से संगम समूह को राशन वितरण का कार्य दिया गया है। जो कि पूर्णतः अनुचित है अतः हम सभी हितग्राहियो को सेवा सहकारी समीति गगेरूआ से ही राशन दिलवान की कृपा करें।
राशन न मिलने पर आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1967, 14445, या 1800-180-2087 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं, अपने जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक FSO/AC से संपर्क कर सकते हैं, या pgportal-gov.पद पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि सैल्समैन/समूह पर कार्रवाई हो सके और आपको आपका हक मिल सके.
शिकायत करने के तरीके हेल्पलाइन नंबर 1967 FSO/AC हेल्पलाइन) 14445 (वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लिए) 1800-180-2087 / 1800-212-5512 (अन्य टोल-फ्री नंबर)
ऑनलाइन शिकायत
pg पोर्टल (public Grievance Portel ) pgportel – gov .पद पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.
NFSA osclkbV;nffa – gov..पद पर अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर और शिकायत पोर्टल ढूंढें.
स्थानीय अधिकारियों से संपर्क
अपने जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक या सर्किल ऑफिस में लिखित शिकायत करें.
व्हाट्सएप 9868200445 (अन्न सहायता) पर मैसेज भेजकर शिकायत दर्ज करें (यह नंबर भारत सरकार के खाद्य विभाग से जुड़ा है).
शिकायत करते समय बताएं
आपको राशन क्यों नहीं मिला (कम मात्रा, मना करना, आदि). सैल्समैन/समूह का नाम और दुकान नंबर. आपका राशन कार्ड नंबर.कार्रवाई शिकायत दर्ज होने के बाद, डीलर की जांच की जाती है, और गलती पाए जाने पर उसके खिलाफ लाइसेंस रद्द करने, जुर्माना लगाने या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.







