सिवनी – अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 1 मार्च 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सोमवारी चैक भैरोंगंज सिवनी में आयोजित की गई है! बड़ी संख्या में परिषद के सदस्यों ने बैठक में उपस्थिति दी! जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा (एडवोकेट) की अनुपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता बलराम तिवारी द्वारा की गई।
बैठक में निम्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई – (1) परिषद के सदस्य जिले व नगर में चल रहे सभी ब्राह्मण, विप्र संगठनों के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे! सभी संगठन हमारे अपने हैं इस विचार से सहयोग प्रदान करेंगे!
(2) परिषद के सदस्यों में यह भाव स्थापित किया जाए कि सनातनी विचार और ब्रह्मांत्व संस्कार अपने घर परिवार के सदस्यों में विद्वान हों, इस हेतु परिवार में सदस्यों की दिनचर्या सनातनी होना आवश्यक है! जिसमें तिलक, चोटी, जनेऊ, गायत्री मंत्र, भोजन मंत्र, गीता पाठ, हनुमान चालीसा सहित सामान्य पूजा पद्धति परिवार के सदस्यों को आना चाहिए!
(3) परिषद के सदस्यों के घर-भवन में यथासंभव अतिरिक्त, अनुपयोगी स्थान जैसे कमरा, हॉल हो तो उसे अल्पकाल के लिए परिषद के कार्यालय उपयोग हेतु दे सकते हैं!
(4) जिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य सभी तहसीलों और नगरों में प्रवास कर अखिल भारतीय ब्राम्हण एकीकृत परिषद की इकाइयों का गठन शीघ्र किया जावेगा !
(5) माह अप्रेल में संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन जिला केंद्र में किया जायेगा! जिसमें न्यूनतम योग्यता कक्षा छठवीं से लेकर किसी भी कक्षा तक हो सकते हैं! इसमें किसी भी जाति धर्म का कोई भी व्यक्ति संस्कृत पढ़ना, बोलना, लिखना सीख सकता है! उम्र का कोई बंधन नहीं होगा!
(6) धार्मिक तीर्थ यात्रा, नर्मदा तीर्थ यात्रियों के लिए जिले में एक तीर्थयात्री भवन का निर्माण किया जावेगा, जिसमें यात्रियों को रुकने, आराम करने, भोजन पानी की व्यवस्था निशुल्क होंगी!!
उपरोक्त प्रस्तावों को सभी ने सहज स्वीकार कर क्रियान्वयन करने का संकल्प लिया!! बैठक में परिषद के सेवा और प्रशासनिक प्रकोष्ठ हेतु अध्यक्ष पूर्व एस.आई. महेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष बलराम तिवारी एवं सचिव हीरामन तिवारी को सर्वसम्मति से उक्त पदों पर नियुक्ति की गई!! बैठक का संचालन घनश्याम दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन ताराचंद मिश्रा के द्वारा किया गया!!! बैठक में निम्न विप्र बंधुओ की उपस्थिति रही!
संभागीय उपाध्यक्ष ताराचंद मिश्रा, जिला संयोजक संजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश तिवारी (एडवोकेट), युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष धीरज तिवारी, बलराम तिवारी, महेन्द्र मिश्रा, जगदीश प्रसाद मालवीय, हीरामन तिवारी, अंशुल अवस्थी, अंकुर दुबे, जितेन्द्र मिश्रा, विपुल तिवारी, तरंग शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे!







