उतरिया नदी से रेत का अवैध उत्खनन लंबे समय से चल रहा है

सिवनी खंडासा – कुरई वन सामान्य परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडसा के उतरिया वन सामान्य क्षेत्र की नदी में अवैध रूप से रेत भरते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ा गया वाहन क्रमांक एमपी 50 एए 0480 बताया गया है, जिसे चालक पवन पिता धूप सिंह (उम्र लगभग 41 वर्ष), निवासी नयेगांव चला रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार उतरिया नदी से रेत का अवैध उत्खनन लंबे समय से चल रहा है। गुरुवार को जब चालक ट्रॉली में रेत भर रहा था, तब ग्रामीणों ने उसे पकड़कर वाहन सहित ग्राम पंचायत कार्यालय में खड़ा कर दिया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को सूचना दी गई।

सूचना देने के बावजूद करीब चार घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब चार घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में डिप्टी रेंजर व वनरक्षक मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्राम पंचायत सरपंच सहित पंचगणों का कहना है कि संबंधित विभाग की मौन स्वीकृति से अवैध रेत का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।

जिले में चाहे रेत का कारोबार हो शराब का हो या अन्य चीजो को धडल्ले से जारी है
जिले में चाहे रेत का कारोबार हो शराब का हो या अन्य चीजो को धडल्ले से जारी है लेकिन देखने सुनने वाला कोई नही प्रशासन मानो मूकदर्शक बना बैठा है प्रशासन को दरकार है तो सिर्फ शिकायतकर्ता की कि कोई आकर हमें बताए कि फलां जगह अवैध काम हो रहा है अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन,अवैध भंडारण लेकिन इनकी आॅखो में कुछ दिखाई नही देता और कोई जानकारी दे भी दे तो जिम्मेदार अफसर इतनी देरी से पहुॅचते है कि तब तक दोषी फरार हो जाए या कोई बडी वारदात हो जाए और यह बात भी सही है कि जो लोग गलत काम करते है उनके पास पहले से ही हथियार आदि होते है और यदि नही भी रहे तो उन्हे बचाने वाले सारे हथकंडे अपनाते है। इस बात की चिंता प्रशासन को कतई नही होती है।
इनका कहना है
वन सामान्य परिक्षेत्र के वन एवं राजस्व क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 344 उतरिया नदी से रेत भरते वाहन को पकड़कर राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।
अशोक कुमार इक्का, डिप्टी रेंजर
आभार – योगेश सूर्यवंशी