कर्मचारी मनमानी पर उतारू , हितग्राहियों को बताते है नियम और मापदंड
सिवनी। प्रधामनंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से गरीब जनता को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। शासन द्वारा गरीबों के हित में बनाई गई इस योजना के क्रियान्वयन में निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की वजह से यह योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। यूं तो शासकीय अधिकारी इस योजना को लेकर बड़े बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं, पर वास्तव में इस योजना में कई सारे गरीबों को आधे अधुरे मकानों में रहने को मजबूर कर दिया है। इसके अलावा नगर से लगभग 10 किलोमीटर दूर पीएमआवास बनाये गए है जिसका आवंटन वर्शो पूर्व हो गया लेकिन गरीबो को उनकी छत नही मिल पाई वैसे तो नगर में ही कई सारी षासकीय भूमि है जिस पर अवैध रूप से दंबगो के द्वारा कब्जा कर या तो आलिषान भवन बना लिये गए है जिसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है तो किसी ने तार की फैंसिग कर उस पर सब्जी उगाई जा रही है इस मामले में कुछ लोगो के द्वारा सीएम हेल्पलाईन में षिकायत भी की गई लेकिन उसका भी गलत निराकरण डाल दिया गया इस भूमि को अतिग्रहण करने एवं अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए नगरपालिका द्वारा तीन – तीन नोटिस देने के बाद भी नगरपालिका प्रषासन षासकीय भूमि अतिक्रमणकारी के कब्जे से वापस लेने में नगरपालिका के पसीने छूट रहे है क्या प्रदेष के मुखिया और कलेक्टर से उपर हो गए है नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी जो सीएम को गलत जानकारी दे भ्रमित करते हुए कलेक्टर द्वारा प्रदान किये गए आदेष को भी हवा में उडा रहे है। जब बडे – बडे लोगो के साथ नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी मिलकर बंदरबाट कर रहे है तो आम आदमी की क्या बिसात। नगरपालिका चाह लेे तो नगर के ही बारापत्थर , कंटगी रोड , मरझोर रोड नागपुर रोड जोडा पुल के पास कई एकड भूमि ऐसी है जिस पर अतिक्रमणकारियो के द्वारा षासकीय भूमि पर कुडली मारकर वर्शो से उस पर अपना कब्जा जमाये बैठे है लेकिन प्रषासन मे बैठे लोगो के इन भूमियो के सीमाकंन करने और वापस लेने की हिम्मत नह
हितग्राही हो रहे परेशान – आवास योजना के अंतर्गत प्रथम एवं दूसरी किस्त का भुगतान किया गया है। लेकिन तीसरी किस्त का भुगतान नही किया गया है। धरातल पर देखने को मिला है कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया था, उन हितग्राहियों में अपने कच्चे मकान तोड़ कर प्रथम किस्त की राशि से कुछ निर्माण कर अब दूसरी एवं तीसरी किस्त की आस में नगर पालिका कार्यालय के चक्कर महीनों से लगा रहे हैं।कई उपभोक्ता ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो नगर पालिकाकर्मियों ने उन उपभोक्ताओं को झूठे आश्वासन देकर शिकायत वापस करवा दी। ऐसे में उपभोक्ता अब भी आवास योजना में अपना बारी आने का इंतजार कर रहे है।
कर्मचारी कर रहे मनमानी, बेलगाम हुए सीएमओ – नगर पालिका में इन दिनों केवल मनमानी चल रही है जिससे शहर के वार्डवासी एवं आमजन परेशान होते रहते है। इस ओर सीएमओ का ध्यान नही जा रहा है। जिससे परेशान होकर वार्डवासी के द्वारा जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि पीएम आवास योजनार्न्तगत हितग्राही को नगर पालिका के कर्मचारी शुभम सोनी, संजय अहिरवार नियम एवं मापदंड का हवाला दे रहे है जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि मकान पूर्ण हो गया है किंतु अभी तक तीसरी किश्त नही डाली गई।
नपा अध्यक्ष है बने अंजान – वर्षो बाद नगर पालिका सिवनी में कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान निर्वाचित हुए है लेकिन अध्यक्ष का पहला कर्तव्य यह है जनमानस की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें किंतु हितग्राही द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष ही नगर पालिका में नही रहते है तो समस्या किसके पास लेकर जायेगें। और यदि समस्या लेकर जाते भी है तो शिकायत का निराकरण नही हो पाता।