सिवनी। नगर के कबीरवार्ड डूंडासिवनी निवासी 20 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक लुघरवाड़ा स्थित एक कर एजेंसी में काम करता था। शनिवार को वह अपने लगभग 11 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सरकार पिता स्वर्गीय डॉक्टर निरंजन सरकार (20) निवासी आस्था किराना के पास, राय कॉलोनी डूंडासिवनी कबीरवार्ड शनिवार को सुबह लगभग 11 अपने लगभग 11 मित्रों के साथ विकासखंड कुरई क्षेत्र स्थित खवासा के पास बादलपार टूरिया भीमघाट पिकनिक स्पॉट में घूमने गए हुए थे। जहां नहाने के दौरान अभय गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
शनिवार की शाम लगभग 5 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई वहीं सूचना मिलते ही मौके स्थल पर पुलिस बल व गोताखोर की टीम भी पहुंच गई। रविवार की सुबह 8 बजे अभय का शव मिला। अभय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है और शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया फिलहाल पुलिस पर मामले की जांच कर रही है।