स्नेह सम्मेलन ना होकर बना बना भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
सिवनी – जिले के अग्रणी महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंश सिवनी में दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के अलावा अजय बाबा पांडे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के मनोरंजन एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित किया जाता है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभी महाविद्यालय संवैधानिक पद पर विराजमान अतिथि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है परन्तु प्रधानमंत्री कॉलेज सिवनी में प्रति वर्ष स्नेह सम्मेलन में भाजपा के छोटे से छोटे एवं बडे से बडे पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है छात्र एवं छात्राओं द्वारा उनका स्वागत सम्मान कराया जाता है। साथ ही ज्यादातर समय उन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा पार्टी का गुणगान करने में निकाल दिया जाता है, जिससे यह स्नेह सम्मेलन कम भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हो जाता है।
जनभागीदारी अध्यक्ष जो कि कॉलेज में असंवैधानिक तौर पर एक कमरा पर भी कब्जा किया हुआ है
लगातार कई वर्षो से प्रधानमंत्री कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष जो कि कॉलेज में असंवैधानिक तौर पर एक कमरा पर भी कब्जा किया हुआ है जिस पर कॉलेज प्रशासन मौन है वही बाबा पांडे द्वारा एबीवीपी एवं युवा मोर्चा के लोगो के साथ मिलकर इस स्नेह सम्मेलन को भाजपा सम्मेलन में तब्दील किया जाता रहा है।
क्या इनकी नजरो में आदिवासी छात्र संगठन का कोई महत्व नही है
प्रधानमंत्री कॉलेज सिवनी में लगभग 80 प्रतिशत छात्र आदिवासी है, फिर भी न ही कही आदिवासी छात्र संगठन एवं गोंडवाना छात्र संगठन के किसी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया न ही कभी जिला एनएसयुआई कांग्रेस के अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों को कभी आमंत्रित नहीं किया गया। क्या इनकी नजरो में आदिवासी छात्र संगठन का कोई महत्व नही है या फिर भाजपा आदिवासियों को नीचा दिखाना चाहती है।
आप सभी संवैधानिक पद पर कार्य कर रहें है न कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंट
इससे भारतीय जनता पार्टी की दोहरे चरित्र का पता चलता है। साथ ही जिला एनएसयुआई कॉलेज के प्राचार्य रवि शंकर नाग एवं प्रोफेसर्स को भी ये अगाह कर देना चाहती है कि सरकारे बदलती रहती है आप सभी शिक्षा के मंदिर में छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व का निखार करते है आपकी नजरों में पक्ष और विपक्ष दोनो को एक समान दृष्टि से देखा जाना चाहिये परन्तु आप लोगो का सत्ता के आगे नतमस्तक होना सारे शिक्षा विभाग को सरकार के अधीन करते हुये नजर आ रहा है। आपको यह बात नही भूलनी चाहिये कि आप सभी संवैधानिक पद पर कार्य कर रहें है न कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंट है।
एनएसयुआई जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी के साथ धक्का मुक्की करते हुये जान लेवा हमला किया गया
फिर भी कॉलेज प्रशासन सत्ताधारी दल के दबाव में रहकर कार्य करना अनेक प्रश्नों को जन्म देता है, जिससे कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की स्वतंत्रता और शिक्षा में विपरित प्रभाव पड़ रहा है। इन्ही सब बातो को लेकर जिला एनएसयुआई द्वारा शांति पूर्ण तरीके से विरोध दर्ज किया गया तो भाजपा नेताओं के द्वारा एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह और एनएसयुआई पदाधिकारी एवं साथियों के साथ धक्का मुक्की करते हुये जान लेवा हमला किया गया, मौके पर उपस्थित पुलिस प्रशासन मूल दर्शक बना रहा और इसके बावजूद गलती न होने पर भी धनंजयसिंह सहित अनेक साथियों को बलपूर्वक गिरफतार कर लिया गया। परन्तु हम भाजपा की गीदड़ भप्की से न पहले डरे थे और न ही आज डरने वाले है। छात्र हितो को लेकर हमारी जंग हमेशा ही जारी रहेंगी।








