सिवनी। पूरे विश्व में भूजलस्तर धीरे – धीरे कर कम होता जा रहा है जिसका असर हमारे आसपास भी कुछेक वर्षो से देखने में आ रहा है पिछले वर्ष नगर में पानी को लेकर नागरिको को परेशानी भी उठानी पडी थी जिसके बाद प्रशासन द्वारा ऐसा कोई ठोस कदम आने वाले समय को देखते हुए नही उठाया गया जिसके बाद डेम के आसपास के किसानो ने खेती में पानी देने के लिए डेम से मोटर लगाकर पानी खेती के लिए लिया पूरे वर्ष जनप्रतिधियो को इस बात की चिंता नही हुई जैसे ही गर्मी प्रारंभ हुई अब जाकर जनप्रतिधियो और अधिकारियो को इस बात की चिंता हुई देखने में आया कि दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने निकाय के पार्षदगण एवं अधिकारियों के साथ भीमगढ डैम सुआखेड़ा इंटकबेल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त क्षेत्र के किसानों द्वारा डैम क्षेत्र में अवैध रूप से खेती की जा रही है साथ ही डैम के दोनो पाट पर हजारों किसानों द्वारा मोटर पंप लगाकर खेतों में सिंचाई का कार्य किया जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए इन पर रोक लगाने के लिये नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर को भी इस संबंध में अवगत करायेंगे। साथ ही अध्यक्ष ने पार्षदों से चर्चा कर निर्णय लिया कि एमपीईबी सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका सिवनी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध रूप से मोटर पंप चलाकर डैम का पानी लेने वाले नागरिकों को रोकने का प्रयास किया जावेगा। निरीक्षण के दौरान पार्षदगण राजेश राजू यादवए संजय भलावी, अनिल पटवा, शीबू सेंगर, निकाय के सहायक यंत्री श्रीमति देवेश्वरी धुर्वे, उपयंत्री ऋषिकेश शर्मा, बंसत चैहान विपेश तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।