एमएम ग्रांड अग्रोहा लॉन में जुआ खेल रहे जुआरियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही नकदी एवं तांस पत्तों सहित 06 जुआरी गिरफ्त में
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है श्रीमान् के नेतृत्व में समय- समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा रेड़ कार्रवाई की जाती रही हैं, इसी क्रम में एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एमएम ग्रांड अग्रोहा लॉन में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई है कि एमएम ग्रांड अग्रोहा लॉन लूघरवाडा सिवनी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है जो तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी कर दबिश देकर जुआ फड़ से कुल 06 जुआरियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई जुआरियों के पास से कुल नकदी 5560 रुपये एवं 52 तांस के पत्ते मिलने पर विधिवत् जप्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया।
उक्त संबंध में लॉन संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है एवं लॉन के मालिकाना हक दस्तावेजों का अध्ययन किया जाएगा।
नाम जुआरीः-
- सुमित पिता विनोद अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी तिलक वार्ड सिवनी,
- मोनू विश्वकर्मा पिता के. पी. विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी मठ मंदिर के पास सिवनी,
- सुरज पिता विनोद अग्रवाल उम्र 41 वर्ष निवासी तिलक वार्ड सिवनी,
- कमलेश पिता लक्ष्मीकांत सूर्या उम्र 27 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी,
- लक्की उर्प मोहित पिता असोक माहोरे उम्र 35 साल निवासी मठ मंदिर सिवनी,
- अश्विन पिता प्रदीप बघेल उम्र 25 वर्ष निवासी शंकर मढिया के पास सिवनी,
जप्ती – 5560 रुपये नकदी एवं 52 तांस के पत्ते।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, सउनि जयदीप सेंगर, प्र. आर. प्रशांत राठौर, नवीन तिवारी, प्रदीप चैधरी, पंकज सोलंकी, रविन्द्र डहेरिया, लोकेश सरयाम, विसराम धुर्वे, दिलीप उइके, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, प्रतीक बघेल एवं चालक इरफान खान की सराहनीय भूमिका रही।








