एक डी.जे. साउण्ड सिस्टम सहित पीकप वाहन जप्त
सिवनी – आये दिन नगर की सडको पर शादी विवाह रैली और शादी लाॅनो में देर रात तक कानफोडू डीजे साउंड बजता रहता है जिससे आवासिय क्षेत्र में रहने वालों में बीमार बुजुर्ग और बच्चों की पढाई पर विपरीत असर पडता है कही – कही पर तो लोग आपसी संबंधो के चलते किसी से कुछ बोल भी नही पाते है। जिसके घर पर कार्यक्रम होता है भी किसके उपर तेज सांउड का असर क्या होगा इस बात की उन्हे कतई भी चिंता नही होती है। इन्ही सब बातो को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के द्वारा अवैध रुप से डी.जे.साउंड प्रयोग कर शोरगुल करने वाले डीजे संचालकों के विरूध्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है, जो एएसपी महोदय दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में नियम का उल्लंघन करने वाले डी.जे. संचालकों के विरूध्द लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली सिवनी द्वारा वर्तमान में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय रहवासियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए लॉन संचालकों के द्वारा बिना अनुमति निर्धारित समयावधि उपरांत भी तेज आवाज में शहर में डी.जे.बजाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक पर कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 25 अपै्रल 2026 को राशी लॉन के सामने सिवनी में बिना अनुमति संचालित किये जाने पर 01 डी.जे. साउंड सिस्टम के संचालक पर धारा 7/15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए डी.जे. साउंड सिस्टम मय वाहन के जप्त करते हुए अपराध पंजीबध्द किया गया है।
इससे पूर्व भी कोतवाली सिवनी पुलिस द्वारा बिना अनुमति तेज आवाज में संचालकों द्वारा डी.जे. साउंड सिस्टम बजाते पाये जाने पर पृथक पृथक अपराध पंजीबध्द किया गया था।
इस मामले में कौन है आरोपी
( डीजे संचालक )- नाम आयुष डेहरिया पिता सुनील डेहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरीटेक सिवनी
क्या – क्या सामग्री जप्त की गई
एक सफेद रंग की पीकप वाहन क्रमांक एमपी 15 जीए 4379 में 04 नग बेस, दो टाप, एक मिक्सर कासओवर, एक जनरेटर, चार नग सार्किंग लाईट दो फार आईस, एक नग लाईट चलाने वाला मिक्सर, चार नग वीआरएक्स ।
पुलिस के किन – किन जवानो का योगदान रहा
निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि डालचंद ग्यारसिया, आर. सौरभ ठाकुर, मिथलेश उइके की सराहनीय भूमिका रही।







