आई.पी.एल. मैच पर सट्टा लगाते एक और सटोरी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में नकदी एवं दो एड्राइड मोबाइल फोन जप्त
एक अन्य आरोपी अंश लाला निवासी भैरोगंज की तलाश जारी

सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है जिनके नेतृत्व में समय समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा रेड़ कार्रवाई की जाती रही हैं, इसी क्रम में एडिशनल एस.पी. दीपक मिश्रा एवं एस.डी.ओ.पी.सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहे एक सटोरी को घेराबंदी कर रेड कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।
रोड किनारे खिलाया जा रहा था आॅनलाईन सटटा
दिनांक 24 अपै्रल 2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि खैरीटेक में ग्रीन बेली होटल के पास रोड के किनारे सिवनी में एक व्यक्ति आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई जो एक व्यक्ति आईपीएल का मैच देख रहा था एवं इंटरनेट साइट पर कुछ ट्रांजेक्शन कर रहा था जो पुलिस को देखकर मोबाइल छुपाने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन यादव पिता स्व. उमेन्द्रा यादव उम्र 29 साल निवासी परतापुर रोड चैरसिया आटा चक्की वाले के मकान में किराये से भैरोगंज सिवनी रहना बताया पूछने पर सिवनी निवासी अंश लाला उर्फ अंश श्रीवास्तव के लिये कमीशन पर स्वयं के मोबाईल न. पर व्हाट्सअप एप के माध्यम से ऑनलाईन चैटिंग कर लेकर चैन्नई सुपर किंग एवं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाना बताने पर दो एंड्राइड फोन एवं अवैध त्तरीके से आर्थिक लाभ अर्जित की गई राशी कुल 3000 – रुपये विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूध्द सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है उक्त प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने क्या – क्या किया जप्त
दो विवो कम्पनी का एंड्राइड फोन कीमती 24000 – रुपये एवं नकदी 3000 रुपये गिरफ्तार आरोपी पवन यादव पिता स्व. उमेन्द्र यादव उम्र 29 साल निवासी परतापुर रोड चैरसिया आटा चक्की वाले के मकान में किराये से भैरोगंज

कौन है फरार आरोपी
फरार आरोपी अंश श्रीवास्तव उर्फ अंश लाला पिता विवेक श्रीवास्तव उर्फ गोलू लाला निवासी भैरोगंज सिवनी
पुलिस के किस – किस जवान ने इस कार्य में साहस दिखाया
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयदीप सेंगर, प्र.आर. मुकेश गोडाने, मनोज पाल, आर. प्रतीक बघेल, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, रत्नेश कुशवाहा, प्रदीप चैधरी, प्रवेश धुर्वे, रविन्द्र डेहरिया की विशेष भूमिका रहीं हैं।