चोरी का मशरुका किया जप्त
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 01 घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं। उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 अपै्रल 2026 को प्रार्थी मनीष कुमार माथूरे पिता प्रेमनाथ माथुरे निवासी संजय वार्ड साई मंदिर बजरंग चैाक सिवनी द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि इसके मकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 19 अपै्रल 2026 से दिनांक 21 अपै्रल 2026 के 16.00 बजे के मध्य घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी 35000 – रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0310/2026 धारा 331 (4), 305(।) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया ग
उपरोक्त नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी अफरोज उर्फ बिजली और नवील खान से मशरुका सोने, चांदी के जेवर एंव नकदी विधिवत जप्त कर उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल सिवनी मे निरुध्द किया गया है आरोपी अफरोज उर्फ बिजली का एक साथी दरान अमन उके घटना उपरान्त प्रकरण का मशरुका चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया था। फरार आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी अमन उके पिता राजेश उके उम्र 20 साल निवासी एफ.सी.आई. गोदाम रोड से शेष मशरुका चांदी के जेवरो को विधिवत् जप्ती की जाकर आरोपी अमन उके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।
आरोपी अमन उके पिता राजेश उके उम्र 20 साल निवासी एफ.सी. आई. गोदाम रोड सिवनी के विरूध्द थाना कोतवाली सिवनी में नकबजनी, सट्टा और मारपीट 03 पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड पूर्व में भी प्रकरण पंजीबध्द है।
गिरफतार आरोपियो के पास से अपराध क्रमांक 310/2026 धारा 331(4), 305 (।) बीएनएस के अपराध में एक जोडी पायल चांदी की जिसका वजन 221 ग्राम जिसकी कीमत लगभग 37,000 – रुपये, एक चांदी की करधन जिसका वजन 233.36 ग्राम जिसकी कीमत लगभग 49,000 – रुपये, एक लाल रंग की हीरो होन्डा कम्पनी की मोटरसाईकल जिसकी कीमत लगभग 50,000 -, कुल कीमती 1,36,000 जप्त की गई है। इस मामले में अमन उके पिता राजेश उके उम्र 20 साल निवासी एफ.सी. आई. गोदाम रोड सिवनी को गिरफतार किया गया है।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयदीप सेंगर, प्र.आर. मुकेश गोडाने, संजय यादव, आर. प्रतीक बघेल, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, की विशेष भूमिका रही हैं।







