रास्ते में कार खडी कर आरोपी पी रहे थे शराब
सिवनी – दिनांक 26 अपै्रल 2026 की रात्रि 3.00 बजे ग्राम बरौदा तिराहा रास्ता जाम कर कार खडी करके शराब पी रहे युवको के व्दारा शादी समारोह से लौट रहे बैंड बाजा दल के सदस्य वाहन चालक गोधन यादव, हल्के वंशकार और संजू वंशकार और उसके अन्य साथियो ने रास्ते से कार हटाने की बात को लेकर कार पर बैठे शराब पी रहे युवको ने बैड बाजा दल के सदस्यो को अश्लील गलौच करते हुये लाठी, डंडा और चाकू से जान लेवा हमला किये जिससे गंभीर रूप से घायल गोधन यादव की मृत्यु हो गई संजू वंशकार और हल्के वंशकार गंभीर रूप से घायल होने से अस्पताल में भर्ती है घटना कारित करने के बाद सभी आरोपी रात मे ही अंधेरेे का फायदा उठा कर फरार हो गये। इस सनसनी खेज अंधी हत्या के अज्ञात आरोपीयो की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने तत्काल प्रभाव से तीन टीमे गठीत की एंव उचित निर्देश दिये गये जो उक्त टीमो को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुनिभागीय अधिकारी पुलिस अपूर्व भलावी के मार्ग दर्शन मे उक्त टीम ने सायबर तकनिकी सीसीटीव्ही कैमरे, टोल टेक्स नाका चैकिंग मुखबिर तंत्र के माध्यम से 24 घंटे के अंदर आरोपीयो को पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल किये है।
दिनांक 26 अपै्रल 2026 की दरम्यानी रात्रि सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक एमपी 20 जेड एम 7434 पर जबलपुर के नीलेश पटेल और निशांत राजपूत उर्फ चिन्टू अपने दोस्त राहुल नेमा से मिलने के लिये देर रात्रि आये हुये थे। राहुल नेमा ने अपने साथी साहिल शर्मा और नर्मदा यादव से उनका परिचय कराया और फिर ये पाँचो लोग गाँव के बाहर तिराहे पर ही बीच रोड मे गाडी खडी करके शराब पी रहे थे तभी रात्रि करीब 3.00 बजे बैंड बाजा पार्टी के वाहन चालक गोधन यादव जो बरौदा में अपने किसी सगे संबंधी के पास वाहन लेकर जा रहा था। जिसकी गाडी रास्ते से निकल नही पा रही थी तो उसने और उसके साथियो ने आर्टिगा कार पर शराब पी रहे लोगो को रास्ते से कार हटाने के लिये बोला दोनो पक्षो मे वाद विवाद होने लगा दोनो एक दूसरे को गाडी हटाने के लिये बोलने लगे तभी राहुल नेमा ने फोन करके अपने पिता को बुलाया जो राहुल का पिता विनोद नेमा और मनोज नेमा बरौदा तिराह पहुंचे तभी दोनो पक्षो मे अचानक विवाद बढा और निशांत राजपूत उर्फ चिन्टू, नीलेश पटेल दोनो निवासी जबलुपर और राहुल नेमा ने चाकू से और साहिल शर्मा, नर्मदा यादव, विनोद नेमा और मनोज नेमा ने लाठी डंडा से बैंड बाजा पार्टी वाहन के चालक गोधन यादव के साथ मारपीट कर हत्या की है। गंभीर रूप से घायल हल्के वंशकार और संजू वंशकार इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती है आरोपीयो ने घटना वारदात को अंजाम देकर जबलपुर भाग गये थे जिन्हे जबलपुर एवं बरौदा में दबिश देकर थाना घंसौर के अपराध 124ध्2026 धारा 126(2), 296(बी), 118(1), 351(1), 109(1),103(1), 3 (5) बी एन एस के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त डंडा, खून अलूदा चाकू, खून अलूदा कपडे जप्त किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने राहुल पिता विनोद नेमा उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरौदा , नर्मदा पिता महेश यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपरटोल , साहिल पिता राजकुमार शर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बरौदा,विनोद पिता गोपाल प्रसाद नेमा उम्र 58 साल निवासी ग्राम बरौदा 5- मनोज पिता केशव प्रसाद नेमा उम्र 41 साल निवासी ग्राम बरौदा को गिरफतार कर लिया है इस के अलावा निशांत राजपूत उर्फ चिन्टु,नीलेश पटेल फरार है जिनकी तलाश जारी है।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिह झारिया,प्रआर 359 मनीराम चन्द्रवंशी,आर 771 गोपाल यादव,आर 723 लक्ष्मण उईके,आर 591 शैलेन्द्र गुर्दे,आर 47 विनित साहू,आर 544 शिवपाल नवरेती का योगदान सराहनीय रहा।