नकदी एवं एक एड्राइड मोबाइल फोन जप्त
एक अन्य आरोपी प्रफुल्ल यादव निवासी डूण्डासिवनी की तलाश जारी
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है जिनके नेतृत्व में समय- समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा रेड़ कार्रवाई की जाती रही हैं, इसी क्रम में एडिशनल एस.पी. दीपक मिश्रा एवं एस.डी.ओ.पी. सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहे एक सटोरी को घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।
दिनांक 27 अपै्रल 2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे सिवनी में एक व्यक्ति आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई जो एक व्यक्ति आईपीएल का मैच देख रहा था एवं इंटरनेट साइट पर कुछ ट्रांजेक्शन कर रहा था जो पुलिस को देखकर मोबाइल छुपाने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम शुभम पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 29 साल निवासी शिवमंदिर के पास अकबर वार्ड बारापत्थर सिवनी का रहना बताया पूछने पर डूण्डासिवनी निवासी प्रफुल्ल यादव के लिये कमीशन पर स्वयं के मोबाईल न. पर व्हाट्सअप एप के माध्यम से ऑनलाईन चैटिंग कर लेकर दिल्ली कैपिटल एवं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाना बताने पर दो एंड्राइड फोन एवं अवैध तरीके से आर्थिक लाभ अर्जित की गई राशी कुल 5100ध्- रुपये विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूध्द सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है उक्त प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीक की तलाश जारी है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियो के पास से एक वन पल्स कम्पनी का एंड्राइड फोन कीमती 20000 – रुपये एवं नकदी 5100 – रुपये जप्त किये है।
जिसमें शुभम पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 29 साल निवासी शिवमंदिर के पास अकबर वार्ड बारापत्थर सिवनी को गिरफतार किया गया है। जिसमें एक आरोपी प्रफुल्ल यादव निवासी टैगोर वार्ड डूण्डासिवनी सिवनी फरार है।
सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र. आर. मुकेश गोडाने, सतीश इनवाती, प्रतीक बघेल विशेष भूमिका रहीं हैं।