श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकार परिवार की प्रतिभाशाली आॅचल मिश्रा को मिलेगा सम्मान, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहेंगे मौजूद
सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शनिवार 02 मई 2026 को प्रातः 11.00 बजे शहर के द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड, सिवनी में भव्य मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में पत्रकार परिवारों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पत्रकार परिवार के उन प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान के लिए रखा गया है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया जाएगा
प्रेस क्लब के सचिव राजेन्द्र पिंटू तरवरे एवं उपाध्यक्ष काबिज खान ने बताया कि समारोह में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पत्रकारों के परिवारों के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा।
मुख्य अतिथियों के रूप में सिवनी विधायक,कलेक्टर एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधि होगे शामिल
समारोह में जिले के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथियों के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, कलेक्टर श्रीमती मीना मीणा, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।
वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए वॉटर पार्क की विशेष व्यवस्था की गई है
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12.30 बजे सामूहिक लंच की व्यवस्था रखी गई है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए वॉटर पार्क की विशेष व्यवस्था की गई है। इच्छुक बच्चे सुबह 9.00 बजे से रजवाड़ा वॉटर पार्क पहुंचकर इस सुविधा का आनंद ले सकेंगे।
प्रेस क्लब ऑफ सिवनी ने जिले के सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कौन ‘कौन होंगे सम्मानित
आलिया कौशर – पिता रफीक खान (छपारा), कक्षा 10वीं , शिवम चैरसिया – पिता गोपाल चैरसिया (सिवनी), कक्षा 12वीं, आर्यव बौद्ध – पिता लक्ष्मण अहिरवार (छपारा), कक्षा 10वीं,आस्था क्रीडिया – पिता संजीव क्रीडिया (सिवनी), कक्षा 10वींमोंटी नागफासे – पिता राकेश नागफासे (सिवनी), कक्षा 10वीं,रुची पाठक – पिता राजकिशोर पाठक (बखारी), कक्षा 10वीं,आंचल मिश्रा – पिता सतीश मिश्रा (सिवनी), कक्षा 10वीं,अलवीरा खान – पिता अब्दुल वाहिद खान (सिवनी), कक्षा 10वीं,सत्यम ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर (सिवनी) कक्षा 10वीं
यह आयोजन एक सम्मान समारोह नही बल्कि पत्रकार परिवारों का महाकुंभ है
आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकार परिवारों के बीच आपसी मेल-मिलाप, एकजुटता और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक अवसर भी होगा।







