सिवनी – पुलिस द्वारा प्रतिदिन सडक दुर्घटना में बढती संख्या को देखते हुए प्रत्येक बाईक चलाने वाले को हेलमेट लगाने की सलाह देने का अभियान चलाया जाता है इसके अलावा समय – समय पर पुलिस द्वारा बाईक चालको को अपनी ओर से हेलमेट प्रदान कर यह संदेश दिया जाता है कि हेलमेट के बगैर हमें बाईक नही चलानी चाहिए लेकिन इसके बावजूद भी लोग बिना हेलमेट के ही बाईक चलाते हैं जिसके लिए यह भी देखा गया कि पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वालो के चालान भी काटे जाते है जिसका उददेश्य सिर्फ लोगो को यह संदेश देना होता है कि लोग हेलमेट लगाकर सडक पर बाईक चलाये लेकिन इसके बावजूद भी लापरवाही देखी जाती है पुलिस इस ओर कई तरह के कदम उठाती है वर्तमान में यातायात में पदस्थ चैरिया जी के द्वारा सडक पर जिन लोगो ने हेलमेट लगाया उन बाईक चालको का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया ताकि अन्य लोग भी देखकर हेलमेट लगाना चालू कर दे।
हेलमेट पहनने के मुख्य कारण
सिर की रक्षा दुर्घटना के दौरान सबसे अधिक चोट सिर में लगती है, और हेलमेट खोपड़ी व मस्तिष्क को सुरक्षा कवच प्रदान करता है।मृत्यु दर में कमी अध्ययन बताते हैं कि हेलमेट पहनने से घातक सड़क दुर्घटनाओं में जान बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
कानूनी अनिवार्यता
भारत में यातायात नियमों के तहत दुपहिया वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, इसके बिना चालान कट सकता है।
चेहरे और आंखों की सुरक्षा
यह चेहरे, जबड़े और आंखों को मलबा, धूल, तेज हवा और कीड़ों से बचाता है।
दुर्घटना के झटके को सोखना
दुर्घटना होने पर हेलमेट प्रभाव के बल को अपने ऊपर लेकर सिर तक पहुंचने से रोकता है, यह सिर की चोटों को 48प्रतिशत तक कम कर सकता है।
सुरक्षा के लिए कुछ सुझाव
हमेशा अच्छी कंपनी मार्क वाला सही फिटिंग का फुल-फेस हेलमेट पहनें।हेलमेट के स्ट्रैप (फीते) को हमेशा कसकर बांधें। दुपहिया वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना चाहिए,
हेलमेट पहनने के 5 कारण
- हेलमेट पहनने से गंभीर चोट या मृत्यु का खतरा कम हो जाता है। घायल साइकिल चालकों से जुड़े दर्जनों अध्ययनों का विश्लेषण करने पर शोध…।
हमें हेलमेट लगाना क्यों जरूरी है
मोटरसाइकिल चलाते समय ?
स्कूटर या मोटरसाइकिल के पीछे बैठने हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, खासकर मोटरसाइकिल, साइकिल चलाते समय या ऐसे काम करते समय जिनमें तेज झटके लगते हों।







