सिवनी – कार्यालय अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट संभाग के डाकघरों के आधार केन्द्रों सहित सिवनी जिले के सिवनी प्रधानडाकघर, छपारा, बरघाट, घंसौर एवं लखनादौन उपडाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेशन हेतु दिनांक 08 एवं 09 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन, आधार डेटा में मोबाईल एवं ईमेल लिंक आदि कार्य के लिए दिनांक 06 एवं 07 मई 2026 को टोकन वितरण किए जायेंगे।
विशेष अभियान के तहत् सभी आधार सेंटर प्रातः 08.00 बजे से सायं 06 बजे तक कार्य करेंगे एवं प्रधानडाकघरों में सायंकाल 08.00 बजे तक उक्त कार्यवाही की जाएगी। अतः नागरिक अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में जाकर आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयः अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग बालाघाट-481001 दूरभाषः 07632.247574 ईमेल- में संपर्क कर सकते हैं।





