सिवनी (शांति शिखर) मनुष्य का मन जब दूसरे की पीड़ा को अनुभूति करता है तो वहां सहानुभूति , कंपैशन, एंपैथी का उद्भभव होता है। यही कंपैशन, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए जनों की कार्य क्षमताओं और गुणवत्ता में बढ़ोतरी करती है व स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता में वृद्धि करती है। स्वास्थ्य सेवा जनो की इन्हीं गुणवत्ता से पीड़ितों मरीजों की बीमारी को सहज समाप्त करने में अधिक सफलता मिलती है।


उक्त उद्गार ब्रह्माकुमारी संस्थान के लोनिया रोड स्थित शांति शिखर परिसर में, रविवार को स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए जनों के विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम में व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग से पधारे सीनियर ट्रेनर ब्रह्मा कुमार दत्ता भाई जी ने सिवनी शहर के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए चुनिंदा स्वास्थ्य सेवी जनों के सम्मुख व्यक्त किऐ। ट्रेनिंग प्रोग्राम को और गहराई में ले जाते हुए ब्रह्मा कुमारीज मेडिकल विंग पुणे से पधारे सीनियर ट्रेनर ब्रह्मा कुमार कमलेश भाई जी ने ट्रेनिंग में पधारे स्वास्थ्य सेवा जनों से अनेक प्रैक्टिकल एक्टिविटी कराई। आगे ब्रह्मा कुमार दत्ता भाई जी ने बताया की ब्रह्मा कुमारीज मेडिकल विंग और लंदन ब्रिटेन स्थित दादी जानकी फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए जनों के आंतरिक मूल्य संवर्धन के लिए एक सुंदर प्रोग्राम डिजाइन हुआ है जो यूनिवर्सिटी की डिप्लोमा और डिग्री के माध्यम से भी किया जा सकता है उक्त प्रोग्राम विश्व में बहुत लोकप्रिय हो रहा है और ब्रह्माकुमारी संस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क रूप से यह ट्रेनिंग प्रोग्राम अनेक वर्षों से मानवता की सेवा में निरंतर करता चला आ रहा है। आगे आपने बताया उसे उक्त ट्रेडिंग प्रोग्राम में कुल 6 मॉड्यूल पर गहराई से चिंतन मनन होना है प्रैक्टिकल एक्टिविटी होनी है आज शुरुआती रूप में एक मॉड्यूल पर ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ अन्य मॉड्यूल का ट्रेनिंग प्रोग्राम आगे की डेट पर निर्धारित करके सारे जिले भर के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए लोगों के लिए संपन्न किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी सिवनी की जिला प्रमुख ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने की बहुत संभावना है और इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम स्वास्थ्य कर्मियों की सफलताओं को बढ़ाएंगे दुखी जनों के दुखों को दर्द को कम करेंगे, दीदी जी ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी एवं ऐसी मानव कल्याणकारी कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूरी सहभागिता करने का उदगार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीता मर्मज्ञ ब्रह्माकुमारी गीता दीदी जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर पुष्पा टेकाम जी, डॉक्टर मोहंत चांद सी जी, सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ अभिनव सिंह, डॉ विपिन जी, गोपालगंज सीएससी डॉ नेहा बिसेन जी गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल मिसेज मेरी जोसेफ, नर्सिंग कॉलेज की अनेक फैकेल्टीस व स्वास्थ्य सेवा जनों ने ट्रेनिंग प्रोग्राम का गहनता से लाभ लिया व आगे भी ऐसे प्रोग्राम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का प्रबंधन ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी ब्रह्मा कुमारी अंकिता दीदी ब्रह्मा कुमारी सरिता दीदी ने कुशलता पूर्वक किया।