शादी समारोह के दौरान कांहीवाड़ा के फूटाताल मे हुई लूट का आरोपी पकड़ाया, परिचित ही निकला आरोपी , लगभग 165000 रूपये के कुल 818 ग्राम चाँदी के जेवर बरामद
सिवनी – घटना दिनाँक 28 मार्च 2025 को फरियादिया श्रीमती सुमंत्रा भावरे पति गंगाराम भांवरे नि. डूंडासिवनी चैक सिवनी ने इस आशय की रिपोर्ट लिखवाई कि वह अपने मायके मे रिश्तेदार उमेश की शादी मे फूटाताल के पास कान्हीवाड़ा आई थी। रात्री मे शादी की पार्टी के दौरान वह संडास जाने के लिये डब्बा लेकर घर के पीछे खेत की बंधी मे गई थी तभी पीछे से अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने जोर से मुँह दबा दिया और गला पकड़ लिया तथा गले मे पहनी हुई सोने की मंगलसूत्र खींचकर छीन लिया जिससे गले व गाल मे चोंट लगी तथा खून निकलने लगा । फिर जमीन मे पटककर मारपीट किया और कमर मे पहनी हुई चांदी की करदौना तथा पाँव मे पहनी हुई पायल भी छीन लिया और भाग गया । अंधेरा होने से फरियादिया उसका चेहरा नही देख पाई । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कांहीवाड़ा मे अप. 94/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के मार्गदर्शन व अति. पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन मे एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े के द्वारा अज्ञात आरोपीगण की शीघ्र पतासाजी हेतु पुलिस थाना कांहीवाड़ा की टीम गठित कर लगाया गया । विवेचना की निरंतरता मे आये साक्ष्य एवं तकनीकि पहलुओं के आधार पर विवेचना हेतु गठित टीम ने घटना के आरोपी संतोष उइके पिता चैनलाल उइके उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम चिरचिरा थाना अरी जिला सिवनी को दिनाँक 05 मई 2026 को सिवनी से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की तथा आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ कर आरोपी द्वारा प्रतिष्ठान देशलहरा ज्वेलर्स सिवनी मे 30000 रूपये मे गिरवी रखे गये लूट का मशरूका एक नग चांदी की करदौना व एक जोड़ी चांदी की पायल जप्त किया गया है ।
चोरी के आरोप में संतोष उइके पिता चैनलाल उइके उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम चिरचिरा थाना अरी जिला सिवनी को गिरफतार किया जिसके पास से 1 नग चांदी की करदौना वजन 545 ग्राम कीमती करीबन 110000 रूपये , (2) 1 जोड़ी चांदी की पायल वजन 273 ग्राम कीमती करीबन 55000 रूपये सामान जप्त किया गया है।
जिसमें पुलिस विभाग के निरीक्षक संतोष पन्द्रे थाना प्रभारी कांहीवाड़ा, उनि. अंकिता जैन, सउनि. जगमोहन अधिकार, सउनि. देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल ), प्रआर. सत्यकुमार इनवाती, प्रआर. फुलवंत धुर्वे , प्रआर. नंदुलाल उइके , आर. कपिल बादशाह , आर. हिमांचल बड़गैया का योगदान सराहनीय रहा।