सिवनी – मां का मातृत्व और अनुशासन की दृढ़ता ही नर्सिंग प्रोफेशन को सफल और विजयी बनाता है। नर्स मानवीय परोपकारिता के पद पर चलकर पीड़ितों की पीड़ा दूर करती है उनके दुखों को दूर करती हैं उनके कष्ठो का निवारण करने में सतत प्रयत्नशील रहती है। नर्सिंग ईश्वर की मानवता को श्रेष्ठतम सौगात है।
उक्त उद्गार गीता मर्मज्ञ ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने जिले के सबसे बड़े नर्सिंग कॉलेज के सेमिनार हॉल में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे पर व्यक्त करते हुए कहा। आगे दीदी के उद्गार में माहौल उसे समय खुशनुमा हो गया और तालियों से गूंज उठा जब गीता दीदी जी ने नर्स को उल्टा एक पीबी। टैबलेट अर्थात सदा पॉजिटिव रहना बी बिजी सो इजी रहना और तीसरा । अ आलवेज लाईव इन प्रेजेंट में रहना। उक्त टैबलेट शांति रूपी शीतलता के जल से लेना है। जिससे नर्सिंग प्रोफेशन में आने वाले स्ट्रेस तनाव थकान मूड ऑफ होना सदा समाप्त हो जाएगा मन सदा प्रसन्न रहेगा आप सदा आनंदित रहेंगे खुश रहेंगे आपका ऐसा रहने से पीड़ितों को जल्दी उपचार मिलेगा वह जल्दी स्वस्थ होंगे।

आगे आदरणीय ब्रह्माकुमारी गीता दीदीजी ने सभी नर्सिंग फैकेल्टीस का अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सम्मान किया एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान की सौगात दी आदरणीय ब्रह्माकुमारी नीतू दीदीजी ने आश्रम का प्रसाद खिलाकर सबका मुख मीठा किया। उक्त अवसर पर प्रतिष्ठित नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल मिसेज यादव , वाइस प्रिंसिपल श्रीमती मैरी जोसेफ ने आदरणीय गीता दीदी नीतू दीदी का अभिनंदन किया , स्वागत किया और आभार व्यक्त किया । नर्सिंग कॉलेज की सभी नर्सिंग स्टूडेंट ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं बहुत सुंदर मंच संचालन किया कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोगी भ्राता दृय ब्रह्मा कुमार धनराज ब्रह्मा कुमार योगेंद्र उपस्थित थे।







