सिवनी – एक बार फिर ग्रामीणो ने एक राष्ट्र के प्रति देशभक्ति दिखाते हुए एक जागरूक नागरिक होने का सबूत दे दिया है जब कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलबोड़ी सुकतरा स्थित सुकतरा-बादलपार मार्ग पर हवाई पट्टी से लगे शांति वन रिसार्ट में शनिवार को संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। यह रिर्सार्ट पेंच टाइगर रिजर्व के सुकतरा गेट से काफी करीब में है। ग्रामीणों ने रिर्सार्ट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी देने और अवैध गतिविधियो से संबंधित आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि रिर्सार्ट संचालक आरोपी डूंडासिवनी निवासी अंकित सनोडिया (23) अपने एक नाबालिग समेत दो साथियों के साथ मिलकर 15 अप्रेल 2026 से 16 मई के बीच एक 17 साल 11 माह की नाबालिग बालिका को रिर्सार्ट में बहलाफुसलाकर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में रिर्सार्ट संचालक अंकित समेत आरोपी कुरई के ग्राम साल्हे निवासी आशीष उर्फ आशु परते(18) एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह होटल पेंच टाइगर रिजर्व से खवासा गेट से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। साथ ही इस रिसार्ट में अवैधगतिविधियाॅ कही लम्बे समय से तो संचालित नही हो रही थी सूत्र बताते है कि इस रिसाॅर्ट में लम्बे समय से ग्रामीण क्षेत्र की सीधी साधी भोली भाली लडकियों और उन्हे बहला फुसलाकर उनका शारीरिक शोषण करने का कार्य किया और करवाया जा रहा था साथ ही क्षेत्र में चल रहे सफेद पाउडर का भी तो कही यहा उपयोग तो नही हो रहा था क्योकि इस रिसाॅर्ट में अक्सर विदेशी पर्यटको का भी आना जाना होता है यह भी पुलिस क लिए जाॅच का विषय है।
दो दंपति को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिर्सार्ट ने तीन लडकों एवं तीन लड़कियों को हिरासत में लिया था। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में दोनों शादीशुदा निकले और उनके पास आर्य समाज का शादी का प्रमाण पत्र पाया गया। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हाालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महिला-पुरुष खिडकी से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में उनके शादी के प्रमाण पत्र की भी जांच होनी चाहिए थी।
ग्रामीणों ने रिसाॅर्ट संचालक पर लगाया गंभीर आरोप
सूत्रो की माने तो रिसाॅर्ट में बहुत लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे रिसाॅर्ट के आसपास क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जागरूक लोगों की बातो पर विश्वास करें तो उनका कहना है कि होटल के नजदीक शैक्षणिक संस्थान एवं आबादी क्षेत्र होने के कारण इस तरह की गतिविधियों से युवाओं पर विपरीत दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने रात 10 बजे के आसपास थाना कुरई पहुंचकर होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि होटल को तत्काल सील किया जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि कुरई थाना क्षेत्र के जंगलों एवं बाहरी इलाकों में संचालित रिसॉर्ट और होटलों की वृहत स्तर पर जांच कराई जाए। साथ ही उनका दावा है कि यदि निष्पक्ष एवं बारीकी से जांच हो तो कई और मामले उजागर हो सकते हैं।
इनका कहना है..
आरोपी रिर्सार्ट संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और रिसाॅर्ट संचालक के उपर पुलिस ने पाक्सो एक्ट 376 और एससीएसटी एक के अलावा 366 अपहरण की धाराओ के तहत मामला पंजीबद्ध कर तहसीलदार को रिर्सार्ट सील करने के लिए पत्र लिख दिया है। इसके अलावा दो दंपति के पास शादी का प्रमाण पत्र था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।
ललित गठरे, एसडीओपी, बरघाट