सिवनी – नगर के मिशन स्कूल के पास स्थित जनपद पंचायत के न्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शुभम पिता मनोज माथुर उम्र 28 वर्ष निवासी केवटी वार्ड सिवनी के रूप में की गई है। घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसकी जानकारी लगते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह अक्सर न्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में ही रात गुजारता था। लोगों ने उसे संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर में चोट के निशान पाए गए है जिससे प्रतीत होता है कि वह शराब के नशे में काम्पलैक्स की सीढियो से गिरने से चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई आगे पुलिस जाॅच में जुट गई है कि युवक की मौत कही और अन्य कारणो से तो नही हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्थानीय लोगों ने कॉम्प्लेक्स परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।