कुछेक भ्रष्टाचारी जो शासन में कलंक लगाने जैसा काम करते है

सिवनी – सरकार के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को राष्ट्र की सेवा के एवज में शासन की जनकल्याणकरी योजनाओ को जन – जन पहुॅचाये जाने की मंशा के साथ पदस्थ किया जाता है शासकीय नौकरी में आने से पहले सभी शासकीय कर्मचारी देशभक्ति जनसेवा की शपथ ईमानदारी से काम करने की ले तो लेते है लेकिन कुछेक भ्रष्टाचारी जो शासन में कलंक लगाने जैसा काम करते है जिनकी वजह से पूरा विभाग कलंकित होता है कहते है आदत से मजबूर है साहब जब तक 100 रूपये हराम के जेब में ना आए निवाला हलक से नीचे उतरता ही नही लेकिन जब कानून का डंडा चलता है तो फिर पूरी हेकडी निकल जाती है। ईमानदारी और मेहनत की कमाई से इन भ्रष्टाचारियों का पेट भरता ही नही

गुजारा भत्‍ता दिलाने के नाम पर बाबू मांग रहा था २५ हजार रूपये रिश्‍वत

कुछ ऐसा ही घटनाक्रम धनौरा में घटित हुआ आपको बताते है पूरा घटनाक्रम आवेदक देवेंद्र कुमार सिरसाम पिता लखन लाल सिरसाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवारा विकासखंड धनोरा जिला सिवनी में भृत्य के पद पर पदस्थ है इसके पूर्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ विकासखंड छपारा में पदस्थ था जहां उसे निलंबित कर दिया गया था तथा बहाली के उपरांत वर्तमान पदस्थापना पर पदस्थ किया गया था 14 माह की निलंबन अवधि के जीवन निर्वाह भत्ता लगभग 165000 के लिए कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अरुण कुमार कुमरे से मिला जिसके द्वारा आवेदक से 32000 रुपए की रिश्वत की मांग जा रही है जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया।

लोकायुक्‍त की टीम ने बाबू को रिश्‍वत की पहली किश्‍त १० हजार रूपये लेते रंगे हाथों धर दबोचा

शिकायत सत्यापन के के दौरान अनावेदक आवेदक से 25000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक 13 मई 2026 को आरोपी अरुण कुमार कुमरे सहायक ग्रेड 3 कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनौरा जिला सिवनी को आवेदक से 10000 रूपये की रिश्वत लेते हुए विकासखंड अधिकारी कार्यालय धनोरा में रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)ठ, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई में लोकायुक्त टेªप दल के टी एल ओ निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल का योगदान सराहनीय रहा।