पुलिस अधीक्षक की सूझबूझ और सर्तकता से प्रतिबंधित गौवंशो को बचाया गया
गौ तस्करों के नेटवर्क को किया ध्वस्त, मास्टरमाइंड “इंजीनियर हामिद” सहित 2 फरार आरोपी गिरफ्तार’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन एवं ’एसडीओपी सिवनी सचिन परते’ के मार्गदर्शन में सिवनी पुलिस ने बकरीद के अवसर पर गौवंश की कुर्बानी कराकर शहर में अराजकता फैलाने की साजिश को विफल करते हुए नेटवर्क के मास्टरमाइंड सहित 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुछ इस तरह हुआ मामले का खुलासा
दिनांक 28 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ’मौलाना मजीद खान, निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी’ द्वारा चंदा एकत्रित कर बकरीद पर गौवंश की कुर्बानी कराने की योजना बनाई जा रही है।
इस साजिश का मास्टरमाईंड इंजिनियर हामिद था ताकि अराजकता फैलाई जा सकें
इस साजिश के मास्टरमाइंड ’“इंजीनियर हामिद”, निवासी गांधीबाग, नागपुर’ द्वारा मौलाना मजीद को ’48 नग गौवंश’ की कुर्बानी कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सिवनी शहर में अराजकता उत्पन्न की जा सके।
48 गौवंश की कुर्बानी देने के निर्देश मौलाना माजिद को इंजिनियर हामिद ने दी
सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित कर नागपुर रवाना की गई। टीम ने ’मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर हामिद, उम्र 69 वर्ष, निवासी गांधीबाग, नागपुर’ को आज उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर सिवनी लाया। विवेचना में आरोपी के विरुद्ध आपराधिक तथ्य पाए गए।
आसिफ ने मौलाना मजीद खान को 7200 का चंदा देेकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया था
इसी प्रकरण में फरार चल रहे ’आसिफ खान, पिता कासिम खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सूफीनगर, गांधीवार्ड, सिवनी’ की तलाश की गई। मोबाइल, फोन-पे हिस्ट्री एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पाए गए तथ्यों के अनुसार आरोपी आसिफ ने गौकशी के नाम पर मौलाना मजीद खान को ’7,200 चंदा’ देकर शहर में अराजकता फैलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को मोबाईल फोन का डाटा जाॅच में लिया है
दोनों आरोपियों के ’मोबाइल, फोन-पे व व्हाट्सएप डाटा’ को विवेचना में संलग्न किया गया है तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
’पूर्व में गिरफ्तार आरोपी’
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में दिनांक 29 मई 2026 को ’मजीद मौलाना, सिवनीय शेख आबिद, जटलापुरय शाकिर अली, जनतानगरय रफीक खान, सिवनीय मुक्तिदर अहमद, छपारा’ को गिरफ्तार कर रिमांड प्राप्त किया जा चुका है।
आरोपियो को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए लिया रिमांड पर
’वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी पहला ’मोहम्मद हामिद पिता मोहम्मद हनीफ’, उम्र 69 वर्ष, निवासी गांधीबाग, नागपुर दूसरा आसिफ खान पिता कासिम खान’, उम्र 32 वर्ष, निवासी सूफीनगर, गांधीवार्ड, सिवनी दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
’सराहनीय भूमिका’
इस कार्रवाई में ’एसडीओपी सिवनी सचिन परते, निरीक्षक श्री सतीश तिवारी, निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, सउनि कंधीलाल सैयाम, सउनि जसवंत ठाकुर, प्र.आर. मुकेश गोडाने, मनोज पाल, आर. सिद्धार्थ दुबे, नितेश राजपूत, कृष्णा भालेकर, सतीश इनवाती, ममता गजभिये, सैनिक वकील एवं साइबर टीम’ की विशेष भूमिका रही।
’सिवनी पुलिस का संदेश’ गौवंश तस्करी व धार्मिक भावनाएं भड़काने की किसी भी साजिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








