चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल’
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश में किया था हमला, 03 चाकू जप्त’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा’ के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
’घटना का संक्षिप्त विवरण’
दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी अभिषेक डहेरिया पिता खेमचंद डहेरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02 अक्टूबर 2025 की रात्रि करीब 11.30 बजे मोहल्ले में दुर्गा उत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन के समय गांधी भवन बजरंग होटल के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी शैलेष यादव, निखिल कुशवाह एवं अन्य लोग आए। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में ’अपराध क्रमांक 832/2025, धारा 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ’धारा 296, 351(2), 118(2) बीएनएस’ का इजाफा किया गया।
पुलिस कार्रवाई
प्रकरण में एसडीओपी सिवनी सचिन परते’ के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। दिनांक 19 मई 2026 को आरोपी ’1. निखिल कुशवाहा पिता पन्नालाल कुशवाहा, उम्र 29 वर्ष, 2. आर्यन धुर्वे पिता दुर्गाप्रसाद धुर्वे, उम्र 19 वर्ष’ एवं ’3. सौरभ उर्फ मोंटी पिता स्व. किशोर कुमार अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी शास्त्री वार्ड, सिवनी’ को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ’03 धारदार चाकू’ विधिवत जप्त किए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका’
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी सिवनी सचिन परते’, थाना प्रभारी कोतवाली ’निरीक्षक सतीश तिवारी’, प्र.आर. मुकेश गोडाने, आर. सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती, विसराम धुर्वे, मुकेश इनवाती, लक्ष्मी चंद्रवंशी, प्रतीक बघेल, प्रदीप चैधरी, मिथलेश उइके, लोकेश सरयाम, अंकित देशमुख, सुधीर डहेरिया की विशेष भूमिका रही।