’हत्या के प्रकरण में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई – 02 आरोपी गिरफ्तार,चाकू व बेसबॉल डंडा जप्त’
पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या, 02 आरोपी फरार, तलाश जारी
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ’दीपक मिश्रा’ के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
’घटना का संक्षिप्त विवरण’
दिनांक 13 मई 2026 की रात्रि करीब 10.30 बजे प्रार्थी कान्हा उर्फ बिट्टू बैरागी निवासी अकबर वार्ड, सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी ’निखिल कुशवाहा, आर्यन धुर्वे एवं ऋषि रावत’ द्वारा पुरानी रंजिशवश एकराय होकर अनुराग डहेरिया के साथ बेसबॉल के डंडे, धारदार चाकू एवं हाथ-मुक्कों से जानलेवा मारपीट की गई। घटना में अनुराग डहेरिया को सिर, गर्दन एवं पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में ’अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 103(1), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(अ) एससीएसटी एक्ट’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
’पुलिस कार्रवाई’
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सिवनी ’ सचिन परते’ के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। अथक प्रयासों के बाद आरोपी ’1. निखिल कुशवाहा पिता पन्नालाल कुशवाहा, उम्र 29 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, बारापत्थर, सिवनी’ एवं ’2. आर्यन धुर्वे पिता दुर्गाप्रसाद धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, बारापत्थर, सिवनी’ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ’01 धारदार चाकू एवं 01 बेसबॉल का डंडा’ विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में ’फरार आरोपी ऋषि रावत एवं 01 अन्य’ की तलाश जारी है।
’घटना की पृष्ठभूमि’
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18 मई 2023 को नीलगिरी हनुमान मंदिर के सामने, बारापत्थर सिवनी में पुरानी रंजिश के चलते मृतक अनुराग डहेरिया, विश्वनाथ उर्फ बिज्जू उइके, अंकेश उर्फ अभिषेक डहेरिया, शुभम डहेरिया, रामू तुमराम द्वारा शास्त्री वार्ड निवासी योगेश अग्रवाल की देशी पिस्टल से फायर कर हत्या की गई थी। उक्त प्रकरण में मृतक अनुराग डहेरिया मुख्य अभियुक्त था। जिसके चलते दोनों पक्षों में आपसी रंजिश बनी हुई थी।
’सराहनीय भूमिका’
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी सिवनी सचिन परते’, थाना प्रभारी कोतवाली ’निरीक्षक सतीश तिवारी’, उनि डालचंद ग्यारसिया, सउनि जसवंत ठाकुर, प्रमोद मालवी, संतोष बेन, प्र.आर. मुकेश गोडाने, आर. सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती, विसराम धुर्वे, मुकेश इनवाती, लक्ष्मी चंद्रवंशी, प्रतीक बघेल, प्रदीप चैधरी, मिथलेश उइके, अंकित देशमुख, सुधीर डहेरिया की विशेष भूमिका रही।