सिवनी – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी द्वारा संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्धेश्य से विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए है सिवनी विधानसभा हेतु देवेन्द्र पटैल नरसिंगपुर का दिनांक 20 मई से 22 मई 2026 तक अपने तीन दिवसीय दौरा कर ब्लाॅक स्तर पर संगठनात्मक कार्यो की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। श्री पटेल का प्रथम दौरा कार्यक्रम दिनांक 20 मई 2026 को प्रातः 11 बजे, जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन सिवनी में जिला प्रभारी सोहन वाल्मीकि की उपस्थिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा आयोजित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की आयोजित बैठक में भाग लेंगे, इसी क्रम में दोपहर 2 बजे सिवनी ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे तथा शाम 4 बजे बंडोल में बंडोल ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगें, रात्रि विश्राम सिवनी में रहेंगा। दिनांक 21 मई 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह 10 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं जिला समन्वय समिति के सम्मानीय पदाधिकारियों से सौजंय भेट करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे ब्लाॅक कांग्रेस गोपालगंज एवं अपराहंत 3 बजे मुंगवानी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं ब्लाॅक कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, रात्रि विश्राम सिवनी में रहेंगा। दिनांक 22 मई 2026 को दोपहर 12.30 ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बखारी, अपराहंत 3 बजे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी चमारी ब्लाॅक कंे कांग्रेस जन एवं पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठन की मजबूती हेतु विस्तृत चर्चा कर रणनीति बनाऐगे। रात्रि 10 बजे सिवनी से प्रस्थान करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी जी द्वारा विधानसभा प्रभारी श्री पटैल के तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला पंचायत सदस्य श्री नितिन डेहरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया अध्यक्ष शिवदीप डेहरिया को दौरा कार्यक्रम का समन्वयक नियुक्त किया गया है और अपेक्षा व्यक्त की है कि आप ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो से समन्वय स्थापित कर सिवनी विधानसभा क्षेत्र की सभी ब्लाॅको में आयोजित होने वाली बैठको में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठको की जानकारी से जिला कांग्रेस कमेटी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट देने सुनिश्चित करेंगे।