यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’
एसपी ने किया निर्धारित मार्गो का बारीकी से निरीक्षण

सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ द्वारा आज दिनांक 21 मई 2026 को शाम के समय ’राष्ट्र सेविका समिति सिवनी’ द्वारा निकाले जाने वाले ’पथ संचलन’ के निर्धारित मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जिम्मेदारो को पथ संचलन से पूर्व आवश्यक दिशा निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ’थाना प्रभारी यातायात’ एवं ’थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी’ को पथ संचलन के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़ प्रबंधन, डायवर्जन पॉइंट एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पथ संचलन के दौरान आम नागरिको को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो
एसपी सिवनी ने निर्देशित किया कि पथ संचलन के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने एवं निरंतर पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।
मार्ग निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के अलावा कौन – कौन रहे उपस्थित
मार्ग निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्रा’, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी ’श्री सचिन परते’, थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी यातायात उपस्थित रहे।