
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा’ तथा एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी’ के मार्गदर्शन में थाना लखनादौन पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर ’2 शातिर आरोपियों’ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ’10 लाख रुपये कीमत का जॉन डियर ट्रैक्टर मय ट्रॉली’ बरामद की गई है।
’घटना का विवरण’
दिनांक 31 मार्च 2026 को इमरत लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम बम्होडी, थाना लखनादौन ने लखनादौन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.मार्च .2026 की रात्रि उनके भांजे द्वारा हाईवे किनारे बम्होडी में खड़ा किया गया ’जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 जेडडी 9587 मय ट्रॉली’ को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना लखनादौन में ’अपराध क्रमांक 150/2026, धारा 303(2) बीएनएस’ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
’पुलिस कार्रवाई’
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी लखनादौन ’निरीक्षक के.पी. धुर्वे’ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा ’सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों’ के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। जांच में 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ’मथुरा, उत्तर प्रदेश’ की ओर ले जाने की जानकारी मिली।
तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान कर पुलिस टीम ने ’नागपुर एवं तेलंगाना’ से हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया ’ट्रैक्टर मय ट्रॉली मथुरा (उ.प्र.) से बरामद’ किया गया।
पुलिस ने टैªक्टर चोरी के आरोप में देवीसिंह उर्फ देवू’ पिता चरनसिंह ठाकुर (राजपूत), उम्र 35 वर्ष, निवासी राधेश्याम कॉलोनी, जयसिंहपुरा, थाना गोविंद नगर, जिला मथुरा (उ.प्र.) और ’अमित कुमार जाटव’ पिता बालकिशन जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पिंगरी, थाना फरहद, जिला मथुरा (उ.प्र.) को गिरफतार किया गया है।
आरोपी के देवीसिंह’ के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज
ट्रैक्टर चोरी के आरोप में गिरफतार किए गए आरोपी ’देवीसिंह’ के विरुद्ध पूर्व से ’उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ व मथुरा’ में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी आदि के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जिनके पास से जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक ’एमपी 22 जेडडी 9587’ मय ट्रॉली, ’कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये’ जप्त किए गए है।
इस कार्रवाई में लखनादौन पुलिस के थाना प्रभारी लखनादौन ’निरीक्षक के.पी. धुर्वे’, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), आर. अजय बघेल (सायबर सेल), आर. सूरज मेहरा, आर. लकेश पटले, आर. धनेश्वर यादव, आर. दीपेश मेहरा, आर. ओमप्रकाश धुर्वे, आर. शिवम बघेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।







