एसपी के निर्देश – गौवंश तस्करी पर जीरो टॉलरेंस, सूचना देने वाले को 5000 – इनाम’
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन में आगामी ’बकरीद त्यौहार’ के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु थाना डूंडा सिवनी पुलिस द्वारा विशेष एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
थाना डूंडा सिवनी में पूर्व के ’गौवंश हत्या, तस्करी एवं परिवहन’ के प्रकरणों में लिप्त अपराधियों को थाने बुलाकर उनकी ’परेड’ ली गई। थाना प्रभारी द्वारा सभी को सख्त हिदायत दी गई कि त्यौहार के दौरान या भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की गौवंश संबंधी अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाई गई तो ’कठोर वैधानिक कार्रवाई’ की जाएगी।
’पुलिस की कार्रवाई’

- सभी पुराने गौवंश अपराधियों का ’डोजियर तैयार’ कर ’धारा 126ध्135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई’ की जा रही है।
- ऐसे अपराधों में शामिल रहने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्धों पर ’सतत निगरानी’ रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।
- संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
’आम जनता से अपील’
पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ’गौवंश से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5000 – रुपये का नगद इनाम’ दिया जाएगा एवं ’सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय’ रखा जाएगा।







