’04 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, नगदी व चांदी के जेवरात बरामद’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशानुसार जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए ’03 आरोपी एवं 01 विधिविरुद्ध बालक’ को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया है।
’प्रकरण 01 – एफसीआई रोड चोरी’
दिनांक 13.अपै्रल 2026 की रात्रि करीब 01.00 बजे एफसीआई रोड गली नंबर-3 स्थित ओमप्रकाश अग्रवाल के मकान का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी 4000 – रुपये, चांदी के सिक्के एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में ’अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
’प्रकरण 02 – द्वारका नगर चोरी’
दिनांक 09.मई.2026 की रात्रि द्वारका नगर गली नंबर-4 निवासी सुनील सनोडिया के घर में चोरी की वारदात हुई। रिपोर्ट पर ’अपराध क्रमांक 363/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस’ का प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई।
’पुलिस कार्रवाई’
एसडीओपी सिवनी सचिन परते’ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली ’निरीक्षक सतीश तिवारी’ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर संदेहियों को थाने लाकर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
जल्‍द धनवान बनकर विलासितापूर्ण जीवन जीने चोरी का रास्‍ता अपनाया
’अप.क्र. 288/26 में’ राजकुमार पिता स्व. संतोष दूधबूरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बुधवारी तालाब के पास, अम्बेडकर वार्ड, सिवनी और विधिविरुद्ध बालक निवासी बुधवारी तालाब के पास, अम्बेडकर वार्ड, सिवनी
एवं ’अप.क्र. 363/26 में’ अरुण चैधरी पिता स्व. रमेश चैधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड कुम्हारी मोहल्ला, सिवनी और बंटी बेन पिता राजेन्द्र बेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड ललमटिया, सिवनी इस मामले में पुलिस ने बताया कि अधिकतर चोरी के आरोपी मंहगी गाडी,मंहगे मोबाईल,अच्छे कपडे,अच्छे जूते और मंहगी ब्राडेड शराब पीने के शौकिन अपने स्तर से उॅचे स्तर की जीवन जीने के लिए चोरी का सहारा लेते है ताकि कम समय में कम मेहनत कर चोरी कर अधिक धन अर्जित कर विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए चोरी की जाती है इसके लिए बाकायदा ये लोग पहले सूने घरो या जिन घरो में बुजुर्ग या कम लोग होते है पहले पता लगा लेते है कि किस समय घर को लोग कहां जाते है या चले गए है या जिन घरो में ज्यादा समय से ताला बंद है उन घरो को चोर निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते है। इसलिए जब भी घर से बाहर जाये अपने घर का कीमती सामान या तो साथ लेकर जाए या किसी अन्य सुरक्षित जगह पर छोडकर जाए ताकि अपना कीमती सामान चोरी होने से बचाया जा सकें।
’जप्त मशरूका’
आरोपियों के कब्जे से ’चांदी के सिक्के, चांदी की 02 चेन, चांदी की 06 नग बिछिया कुल कीमत करीब 7000 – रुपये, एक पोको कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल कीमत 3000 – रुपये एवं घटना में प्रयुक्त आलाजर’ विधिवत जप्त किया गया। कुल मशरूका करीब ’10,000 – रुपये’ का बरामद हुआ। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
’सराहनीय भूमिका’
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली ’निरीक्षक सतीश तिवारी’, उनि जयशंकर उईके, सउनि संतोष बेन, प्रआर नवीन तिवारी, आर. मिथिलेश, आर. राजेन्द्र राजपूत, आर. अंकित देशमुख, आर. प्रतीक, आर. सतीश इनवाती, आर. सिद्धार्थ दुबे की विशेष भूमिका रही।