06 गौवंश मुक्त कराए, 03 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन एवं ’अति. पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा’ तथा ’अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अपूर्व भलावी’ के मार्गदर्शन में ’थाना धूमा पुलिस’ ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर 06 गौवंश मुक्त कराए एवं 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मवेशियों को बिना चारा – पानी खदेडते हुए नागपुर ले जा रहे थे
दिनांक 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बंजारी घाट, नागनदेवरी की तरफ से गौवंश मवेशियों को बिना चारा-पानी के दौड़ाते, खदेड़ते, मारते-पीटते हुए कत्लखाना नागपुर ले जा रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकडा
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना धूमा पुलिस ने हमराह स्टाफ के साथ घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इस प्रकार बताया पहला विक्की पिता संतोष झारिया’, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13, पिंडरई चैकी, थाना नैनपुर, जिला मंडला दूसरा’दीपक पिता मुथुराप्रसाद झारिया’, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03, शांति कॉलोनी, धनौरा, थाना धनौरा, जिला सिवनी तीसरी ’राम सिंह पिता सुदाम ठाकुर (लोधी)’, उम्र 27 वर्ष, निवासी बेलखेड़ी कला, थाना रहली, जिला सागर इस मामले में आरोपियों के कब्जे से ’06 नग गौवंश’ बरामद हुए, जिनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन मवेशियों को नागपुर के कत्लखाने में बेचने ले जा रहे थे।
’वैधानिक कार्यवाही एवं बरामदगी’
आरोपियों के विरुद्ध ’धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, धारा 6(ग), 7, 10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
’06 नग गौवंश’ को सुरक्षित रखवाने हेतु ’गोपाल कृष्ण गौशाला’ में भिजवाया गया है।
’गिरफ्तार आरोपियों में विक्की पिता संतोष झारिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी पिंडरई, थाना नैनपुर, जिला मंडला दूसरा दीपक पिता मुथुराप्रसाद झारिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति कॉलोनी, धनौरा, थाना धनौरा, जिला सिवनी और राम सिंह पिता सुदाम ठाकुर (लोधी), उम्र 27 वर्ष, निवासी बेलखेड़ी कला, थाना रहली, जिला सागर का नाम शामिल है।
’सराहनीय भूमिका’
इस कार्यवाही में ’निरीक्षक डोमन सिंह मरावी, सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक श्री अरुण पटेल, शिवम बघेल, रवि यादव एवं 112 पायलट’ का सराहनीय योगदान रहा।
’सिवनी पुलिस का संदेश’ गौवंश तस्करी एवं क्रूरता पर जीरो टॉलरेंस। आमजन से अपील है कि गौवंश से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल ’डायल-112 या नजदीकी थाना’ पर दें। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं ’5,000 रुपये नगद पुरस्कार’ दिया जाएगा।








