सिवनी – कुशवाहा समाज का अखंड भारतीय सामाजिक सम्मेलन 14 जून 2026 को नगर के राशि लाॅन वृंदावन होटल के सामने तिकोना पार्क में आयोजित है इस अवसर पर प्रेस कांफे्रस आयोजित कर संस्था के अध्यक्ष मदन गोपाल कुशवाहा ने बताया कि अखंड भारतीय कुशवाहा महासभा भारत का उददेश्य सामाजिक एकता,जनजागरण एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
सम्मेलन का उददेश्य
सामजिक एकता और समरसता को बढावा देना,शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं संस्कारों का विकास,युवा जागरण एवं महिला सशक्तिकरण,नशामुक्ति,पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा,समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों का सम्मान और संस्कृति,अध्यात्म एवं इतिहास प्रेरणा।
संगठन के मुख्य विषय
सामाजिक समरसता एवं संगठन,शिक्षा विस्तार एवं करियर मार्गदर्शन,स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशामुक्ति,रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता,महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा,युवा नेतृत्व एवं व्यकित्व विकास,कृषि व्यापार एवं आर्थिक उन्नति एवं संस्कृति,इतिहास एवं आत्मगौरव।
समाज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सामाजिकरण,जनसेवा,सशक्तिकरण और जनचेतना के साथ विशेष रूप से आकृषण समाज के युवक – युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान होगा जिससे संस्कारित वैवाहिक संबंधों को एक नया मंच तो मिलेगा ही इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों,वरिष्ठजनों एवं विशिष्ट समाजसेवियों का सम्मान बढेगा।
कुशवशियों के सरनेम कुछ इस तरह बताये गए है जिनमें कुशवाहा,काछी,माली,मरार,शाक्य,मौर्य,हल्दकार,कोयरी,नायडू,कन्नौजिया,चैारसिया बताये गए है इसके अलावा उत्तर दक्षिण पूर्व और पश्चिम में कुशवंशी की पहचान बताई जा रही है इसके अलावा कुशदीप कुशवंश के नाम से एक सम्राट भी बताये जा रहे है।
जिसमें समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य संगठन के अध्यक्ष मदन गोपाल कुशवाहा जो कि राष्ट्रपति पुरूस्कार से भी सम्मानित है उन्होने समाज के लोगो से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।









