प्रीति प्रेम प्यार का भाव छिपाने से भी नही छिपता
सिवनी – मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नरेला से एक दिल को दहला देने वाला और रिश्तो को शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसने भी इस घटना को सुना वह सन्न रह गया यह कहानी है अवैध संबंधो की कहते है खैर, खून, खाॅसी, खुशी,बैर ,प्रीति,मद – पान। रहिमन दाबै न दबै,जानत सकल जहांन।। अर्थात खैर कत्था अगर पान में खाया जाए तो उसका रंग कपडे पर पड जाये पर छिपता नही है। इसी तरह छिपाया हुआ स्वास्थ्य भी उजागर हो जाता है,खून हत्या किसी हत्या जैसे संगीन अपराध को कोई कितना भी शातिराना तरीके स क्यो ना करें सच्चाई एक दिन बाहर आ ही जाती है। इसी तरह खाॅसी,खुशी,बैर और प्रीति प्रेम प्यार का भाव छिपाने से भी नही छिपता। प्रेमी की आॅखो और हाव भाव से प्रेम जगजाहिर हो ही जाता है। इसी प्रकार नशा करने वाला व्यक्ति भी हाव भाव चाल और बोलचाल से दुनिया उसे भाप जाती है। कुछ ऐसे ही अवैध संबंधो के चलते प्रेमी प्रेमिका तो बच गए लेकिन एक पाॅच वर्षीय मासूम की जान चली गई।

जिसमें छोटे भाई का ५ वर्षिय मासूम की गई जान
जबलपुर रोड पर मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नरेला में जयदीप बघेल नामक व्यक्ति का अपने छोटे भाई की पत्नि से अवैध संबंध था जिसकी वजह से जयदीप की पत्नि से विवाद चल रहा था जिससे परेशान होकर जयदीप ने स्वयं बहू शोभा को जहर कीटनाशक पिलाया जिसमें उसकी बेटी ने जहर नही पिया जिससे वह बच गई जिसके बाद उपचार के दौरान जयदीप और शोभा बघेल बच गए जिन्हे हास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जिसके बाद छोटे भाई का बेटा 5 वर्षीय रियांश जहर को बर्दाश्त नही कर पाया और उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जयदीप बघेल का गिरफतार कर उसके खिलाफ भादवि 103,109 के तहत मामला कायम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।








