प्रोपर्टी विवाद के कारण बाहर से शूटर बुलाकर कराई गई थी फायरिंग शूटर सहित 03 आरोपी गिरफ्त में
बुधवारी में विगत दिनों की गई फायरिंग की घटना का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
सिवनी – पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी अपराधों की रोकथाम के खिलाफ न केवल सख्त है अपितु प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवारी में विगत दिनों की गई फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
रात के सन्नाटे को और सटर को चीरती हुई चली गोली
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जून 2026 को प्रार्थी शैलेन्द्र चैरसिया निवासी सुनारी मोहल्ला सिवनी द्वारा थाना कोतवाली सिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर में 11-12 की दरमियानी रात लगभग 02.30 बजे अज्ञात युवकों के द्वारा बंदूक से फायर किया गया है जो सूचना पर तत्काल एसडीओपी सिवनी एवं कोतवाली स्टाफ के द्वारा मौका का मुआयना किया गया जो घर के बाहर रोड़ पर बुलेट का खाली खोखा पड़ा हुआ था एवं शटर पर बुलेट के फायर का निशान था जो गोली शटर चीरते हुए दुकान के अंदर से घर में प्रवेश कर गई उसी स्थान पर जहां बुलेट का निशान लगा है उसी स्थान पर प्रार्थी रोज सोया करता था इससे प्रतीत हुआ कि प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया है।
तीन करोड की प्रापर्टी के लिए चली गोली मसूंबे नही हुए कामयाब
संपूर्ण जांच फरियादी से पूछताछ से जानकारी प्राप्त हुई कि फरियादी की एक विवादित प्रापर्टी छिंदवाडा चैक मे है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड रूपये है परंतु फरियादी के अपने सगे परिजनो के द्वारा उस प्रापर्टी पर कब्जा रखते हुये छोडा नही जा रहा है। जिसका प्रकरण कोर्ट मे चल रहा है इसी दौरान फरियादी द्वारा प्रापर्टी विवाद से परेशान होकर परेशानी से बचने के लिये उक्त प्रापर्टी किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने हेतु एग्रीमेंट किया गया था जिसमे आरोपी अमन चैहान एवं गौरव दीक्षित भी प्रापर्टी बिकने पर लाभ लेना चाहता था पंरतु उसके मनसूबे पूरे नही हो पा रहे थे इसी बीच प्रार्थी एवं प्रापर्टी के कब्जेधारी कृष्णा चैरसिया द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गयी थी जिसकी जानकारी आरोपीगण को लगी इसी बात का लाभ उठाने के उद्देश्य से उक्त दोनो आरोपीयो के द्वारा आपराधिक षडयंत्र कर एक योजना बनायी कि अगर ये लोग सत्येन्द्र चैरसिया पर जान लेवा हमला करेगे तो सीधा शक कृष्णा पर जायेगा और अमन और गौरव का प्रापर्टी पर कब्जे का रास्ता साफ हो जायेगा।
नाम किसी का और काम किसी का लेकिन पुलिस ने किया बेनकाब
लिहाजा गौरव दीक्षित और अमन चैहान के द्वारा भोपाल से दो शूटर की व्यवस्था की गयी जिसके नाम क्रमशः निखिल वाथम और गोलू अहिरवार है, निखिल वाथम के द्वारा उक्त घटना मे एक देशी पिस्टल से फरियादी के घर पर ऐसे स्थान पर फायर किया जहाँ फरियादी सोता था परंतु उसी रात फरियादी किसी कारण से उसी जगह पर नही सोया जिससे उसकी जान बच गयी घटना मे गोलू अहिरवार के द्वारा वाईक चलाते हुये घटना स्थल तक पहुँचा था बाईक की व्यवस्था आरोपी अमन चैहान ने स्थानीय स्तर से करायी थी जिसको जप्त कर लिया गया है।
पुलिस ने रात दिन एक कर नगर के लगभग 50 सीसीटीव्ही कैमरे खगाले
घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस एवं उनकी टीम के द्वारा लगभग 50 सीसीटीव्ही कैमरे एवं अन्य स्थानो पर जाकर अज्ञात आरोपी का पता किया जिसमे पुलिस के द्वारा अमन चैहान को सबसे पहले चिह्नित करते हुये पकडा जिसके आधार पर अन्य आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है घटना का मुख्य आरोपी एवं साजीशकर्ता गौरव दीक्षित घटना की जानकारी लगते ही उनके निवास से फरार है जिसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गौरव दीक्षित एवं घटना मे मुख्य शूटर निखिल वाथम भोपाल मे आपराधिक गतिविधियो के शामिल रहे है।
गिरफ्तार आरोपी बाहर से बुलाये गए थे जिनके खिलाफ स्थानीय थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज है
शूटर निखिल वाथम पिता स्व. सुनील वाथम उम्र 25 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी निशांतपुरा भोपाल (पूर्व से मारपीट एवं आबकारी के प्रकरण पंजीबध्द है।) दूसरा गोलू अहिरवार पिता स्व. अवध नारायण अहिरवार उम्र 25 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड गैस राहत कालोनी थाना निशांत पुरा भोपाल (पूर्व से भोपाल मे मारपीट के मामाले पंजीबध्द है) 3. अमन चैहान पिता स्व रमेश चैहान उम्र 28 साल निवासी भैरोगज सिवनी इसके अलावा फरार आरोपी गौरव दीक्षित पिता स्व. नरेन्द्र दीक्षित उम्र 30 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड सिवनी
जिनके पास से घटना ने प्रयुक्त मो.सा. टीवीएस राईडर क्र. एमपी 22 जेडई 2195, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूश, एक कीपेड मोबाईल सामग्री जप्त की गई है।
विशेष भूमिका
एसडीओपी सिवनी सचिन परते, निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रआर मुकेश गौडाने, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, प्रतीक बघेल ।





