चरित्र शंका व विवाद के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या’
’आरोपी पति ने घटना की दी स्वंय थाने में सूचना, पुलिस हिरासत में’
कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में आदेगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई’
’आरोप पर धारा 103(1) ठछै के तहत अपराध पंजीबद्ध’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के पर्यवेक्षण में’ जिले में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदेगांव पुलिस को त्वरित सफलता प्राप्त हुई है।


’घटना का संक्षिप्त विवरण’
दिनांक 02-03 जुलाई 2026 की दरमियानी रात लगभग 2.00 बजे थाना आदेगांव अंतर्गत आपसी विवाद के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई।


जानकारी के अनुसार आरोपी संतराम मरकाम पिता रून्ना मरकाम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया ने अपनी पत्नी कमला ग्राम बोरिया में चरित्र शंका एवं कमला बाई से देर रात उसके आने-जाने एवं काम के संबंध में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों के बीच विवाद एवं हाथापाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर के दाहिने हिस्से कान के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कमला बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी संतराम मरकाम स्वंय थाना आदेगांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।


’वैधानिक कार्रवाई’
प्रकरण में थाना आदेगांव में अपराध क्रमांक 122ध्2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (ठछै) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
’सराहनीय भूमिका’
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. आशीष धुर्वे, सउनि सौरभ शर्मा, सउनि रजनीकांत दुबे, प्र.आर. संतोष मर्सकोले, आर. 689 ओमप्रकाश धुर्वे, आर. 730 सरवन मरकाम एवं आर. 111 नेकसिंह उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।